27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Education News / REET 2025: इन उम्मीदवारों को फिर से डाउनलोड करना होगा एडमिट कार्ड, जानें कारण

REET 2025: इन उम्मीदवारों को फिर से डाउनलोड करना होगा एडमिट कार्ड, जानें कारण

REET Admit Card 2025: परीक्षार्थी reet2024.co.in/admit-card पर जाकर नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को पहले अपना परीक्षा स्तर (लेवल-1 या लेवल-2) चुनना होगा, फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 21 Feb 2025, 6:57 PM IST

REET Admit Card 2025

REET Admit Card 2025

REET Admit Card 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने रीट परीक्षा के लिए एक नया अपडेट जारी किया है। जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र कोड 426026 और 420198 है, उन्हें अपना एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करना होगा। बोर्ड ने REET Admit Card जारी करने के एक दिन बाद यह सूचना दी। ऐसे परीक्षार्थी reet2024.co.in/admit-card पर जाकर नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को पहले अपना परीक्षा स्तर (लेवल-1 या लेवल-2) चुनना होगा, फिर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। परीक्षा 27 फरवरी को दो शिफ्टों में आयोजित होगी। वहीं 28 फरवरी को परीक्षा एक शिफ्ट में होगी।

यह खबर भी पढ़ें:-REET Admit Card 2025: रीट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड हुआ जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

REET 2025: परीक्षा पैटर्न में हुए हैं जरुरी बदलाव

इस बार परीक्षा में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं:


अब प्रश्नपत्र में चार के बजाय पांच उत्तर विकल्प दिए जाएंगे।
निगेटिव मार्किंग लागू की गई है, जिससे गलत उत्तर देने पर अंक कटेंगे।
यदि कोई अभ्यर्थी 10% से अधिक प्रश्नों का जवाब नहीं देता है तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
यदि 10 तक प्रश्न छोड़े जाते हैं, तो भी निगेटिव मार्किंग लागू होगी।

यह खबर पढ़ें:-JEE Main 2025: NIT में कंप्यूटर साइंस ब्रांच पाने के लिए लाना होगा इतना रैंक

REET Admit Card: ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड


एडमिट कार्ड के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।


वेबसाइट के होमपेज पर REET 2024 पेज पर क्लिक करें।


अब इस पेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक मिलेगा।


लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल्स भरें।


इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट ले लें।

यह खबर पढ़ें:-देश के इन दो प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से पढ़ी हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता