JSSC ANM Vacancy 2025 के तहत झारखंड में 3181 पदों पर भर्ती निकली हैं। जानें योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और जरूरी तारीखें और अप्लाई करने की प्रक्रिया।
JSSC ANM Vacancy 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने राज्य के तमाम जिलों में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 3181 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए झारखंड ANM प्रतियोगी परीक्षा 2025 आयोजित की जाएगी। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की इच्छुक योग्य महिलाओं के लिए यह एक शानदार मौका है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 12 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
1 अगस्त 2025 को आधार मानकर न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा OMR शीट या कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में ली जाएगी। अगर परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाती है तो नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू होगी।
यह भर्ती झारखंड की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा मौका है। योग्य उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी परेशानी से बचा जा सके।