शिक्षा

MCC NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने बढ़ाई चॉइस फिलिंग विंडो की तारीख, जानें नई डेडलाइन

NEET UG Choice Filling 2025: नीट यूजी में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG काउंसलिंग 2025 की चॉइस फिलिंग (Choice Filling) विंडो को बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
less than 1 minute read
Oct 13, 2025
MCC NEET UG Counselling 2025, NEET UG choice filling 2025, MCC counselling extended date, NEET UG 2025 counselling schedule, MCC NEET UG registration,
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने बढ़ाई चॉइस फिलिंग विंडो की तारीख। (Image Source: Chatgpt)

NEET Counselling Last Date: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने अभी तक NEET UG राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम जारी नहीं किया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकेंगे। हालिया अपडेट के अनुसार, विकल्प भरने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है।

MCC ने क्या कहा

एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस में कहा गया है, "नई सीटों के जुड़ने के मद्देनजर, सक्षम प्राधिकारी ने राउंड-3 के लिए चॉइस फिलिंग की अंतिम तारीख 13 अक्टूबर 2025, की रात 11:59 बजे तक बढ़ाने का फैसला किया है।" इस विस्तार से उम्मीदवारों को नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए अपनी प्राथमिकताएं संशोधित करने या जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल जाएगा। राउंड 3 के सीट आवंटन परिणाम 15 अक्टूबर तक घोषित होने की उम्मीद है।

NEET UG 2025 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम कैसे करें चेक

  • सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं
  • NEET UG 2025 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना NEET रोल नंबर और पासवर्ड या एप्लिकेशन नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें
  • आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम का विवरण देखें।
  • सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
  • प्रवेश और दस्तावेज सत्यापन के लिए आवंटन पत्र को आवंटित कॉलेज में ले जाएं।

नीट यूजी सीट आवंटन

नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के लिए सीट आरक्षण आधिकारिक सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करता है, जिसमें ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए 27 प्रतिशत सीटें, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 15 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 7.5 प्रतिशत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के लिए 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण आवंटित किया गया है।

Published on:
13 Oct 2025 01:01 pm