
रीजनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी ने हाल ही Ph.D. (इंटीग्रेटेड) डिग्री प्रोग्राम के तहत बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी - पीएचडी डिग्री प्रोग्राम के लिए एडमिशन नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें प्रवेश के लिए संस्थान ज्वॉइंट ग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर बायोलॉजी एंड इंटरडिसिप्लीनरी लाइफ साइंसेज (JGEEB ILS) का आयोजन करेगी। यह पीएचडी प्रोग्राम न्यूनतम 5 वर्ष से लेकर 7 साल की समयावधि वाला है। स्टूडेंट्स ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि: 15 नवम्बर, 2018
आवश्यक योग्यता
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ साइंस/ इंजीनियरिंग और मेडिसिन की किसी भी ब्रांच में बैचलर डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
प्रवेश प्रक्रिया :
जेजीइइबीआइएलएस में प्राप्त मेरिट अंकों के आधार पर कैंडिडेट को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
यहां नोटिफिकेशन देखें :
http://rcb.res.in/upload/MScPhD_2019.pdf
http://rcb.res.in/upload/msc-poster.pdf
अधिक जानकारी के लिए देखें : http://www.rcb.res.in/