शिक्षा

MPSC Admit Card 2026 जारी, इस लिंक से कर सकेंगे सीधे डाउनलोड

MPSC Admit Card 2026: सरकारी अफसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

2 min read
May 22, 2026
MPSC Admit Card 2026 Out (Image- Official Website)

MPSC Admit Card 2026 Out: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए जरूरी खबर है। आयोग ने आज 22 मई, 2026 को महाराष्ट्र राजपत्रित नागरिक सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) जारी कर दिए हैं। जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह एग्जाम 31 मई, 2026 रविवार को आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें

SSC CGL 2026 परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव! अब लागू होगी सेक्शनल टाइमिंग, जानिए क्या है नया नियम

परीक्षा के दिन इन नियमों का करना होगा पालन

एग्जाम सेंटर पर जाने वाले सभी उम्मीदवारों को कुछ सख्त नियमों का पालन करना होगा:

  • उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए गए मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) की प्रिंटेड कॉपी साथ ले जानी होगी।
  • एडमिट कार्ड के साथ एक वैध ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) भी साथ रखना कंपलसरी है।
  • एग्जाम शुरू होने के ठीक एक घंटे पहले अपनी निर्धारित सीट पर पहुंचना जरूरी है।
  • प्रवेश का समय समाप्त होने के बाद किसी भी स्थिति में एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करें अपना एमपीएससी एडमिट कार्ड

कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए एमपीएससी सिविल सर्विस एडमिट कार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां अपना रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत लिए इसका प्रिंटआउट निकालें और अपने पास संभाल कर रखें।

किसी भी परेशानी पर यहां करें संपर्क

अगर किसी उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या आ रही है तो, वह आयोग के सहायता केंद्र से संपर्क कर सकता है। इसके लिए कैंडिडेट्स टेलीफोन नंबर 022 69123914 या 7303821822 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम से जुड़े जरूरी और किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट mpsconline.gov.in को समय-समय पर चेक करते रहें।

ये भी पढ़ें

21वीं ऑल इंडिया बार परीक्षा के एडमिट कार्ड 22 मई को होंगे जारी, इस डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड
Also Read
View All