शिक्षा

NEET 2025: NTA का बड़ा ऐलान, नीट परीक्षा में समय, पैटर्न को लेकर होने जा रहा बड़ा बदलाव, जानें डिटेल्स

NEET 2025: पहले विद्यार्थियों को 200 में से 180 प्रश्न हल करने का विकल्प मिलता था, लेकिन अब परीक्षा में केवल 180 प्रश्न ही होंगे और सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।

2 min read
Jan 25, 2025

NEET UG 2025 में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। National Testing Agency(NTA) ने चार साल बाद परीक्षा पैटर्न को कोविड-19 से पहले वाले प्रारूप में वापस लाने का निर्णय लिया है। अब सेक्शन बी में वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे, जो कोविड-19 के समय छात्रों को सुविधा देने के उद्देश्य से जोड़े गए थे। 2025 में होने वाली NEET UG परीक्षा के लिए छात्रों को कुल 180 अनिवार्य प्रश्नों का उत्तर देना होगा। इनमें से फिजिक्स और केमिस्ट्री के 45-45 प्रश्न होंगे, जबकि बायोलॉजी में 90 प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 180 मिनट का समय दिया जाएगा। कोविड-19 के दौरान लागू किए गए वैकल्पिक प्रश्नों और अतिरिक्त समय की सुविधा अब खत्म कर दी गई है।

NEET UG 2025: ये हुए बड़े बदलाव


एनटीए के अनुसार, परीक्षा का यह नया पैटर्न 2025 से लागू होगा। NEET UG के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। बदलाव में यह किया है:-
180 (फिजिक्स और केमिस्ट्री में 45-45 प्रश्न, बायोलॉजी में 90 प्रश्न)।

समय सीमा: 180 मिनट।

कोई वैकल्पिक प्रश्न या अतिरिक्त समय नहीं होगा।


एनटीए ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि, NEET UG 2025 का पैटर्न कोविड-19 से पहले की परीक्षा पैटर्न के अनुसार होगा। इस वर्ष सेक्शन बी का प्रावधान नहीं रहेगा।

NEET 2025: 3 घंटे का मिलेगा समय


पहले विद्यार्थियों को 200 में से 180 प्रश्न हल करने का विकल्प मिलता था, लेकिन अब परीक्षा में केवल 180 प्रश्न ही होंगे और सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। इन 180 प्रश्नों को हल करने के लिए विद्यार्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा, जबकि पहले 3 घंटे 20 मिनट का समय दिया जाता था। हालांकि, परीक्षा का कुल स्कोर पहले की तरह 720 अंक ही रहेगा। इसके साथ ही NTA ने NEET UG 2025 के रजिस्ट्रेशन के लिए अब APAAR ID की आवश्यकता को भी खत्म कर दिया है। उम्मीदवार अन्य उपलब्ध विकल्पों का उपयोग कर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

Also Read
View All

अगली खबर