शिक्षा

NTPC Salary: इंजीनियर्स के लिए NTPC में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जानिए कितनी मिलती है सैलरी

NTPC Salary: हाल ही में NTPC Green Energy Limited (NGEL) ने रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन करने से पहले आइए जानते हैं कि NTPC में इंजीनियर्स की सैलरी क्या होती है-

2 min read
Apr 14, 2025
NTPC Salary, ntpc vacancy 2025, ntpc jobs

NTPC Salary: हाल ही में NTPC Green Energy Limited (NGEL) ने रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए तकनीक और प्रबंधन क्षेत्र वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है। कैंडिडेट्स NTPC की आधिकारिक वेबसाइट ngel.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आइए जानते हैं कि NTPC में इंजीनियर्स की सैलरी क्या होती है-

बीटेक डिग्री वाले कर सकते हैं आवेदन

एनटीपीसी की इस भर्ती के लिए BE या B.Tech डिग्री वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या मैनेजमेंट में डिप्लोमा होना भी जरूरी है। वहीं प्रबंधन क्षेत्र में डिग्री वाले कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं, जैसे कि MBA, CA, या CMA जैसी प्रोफेशनल डिग्रियां। इसी के साथ संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव होना चाहिए। इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है। 

कैसे होगा सेलेक्शन 

इस भर्ती के तहत स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू आदि में सफलता हासिल करने के बाद ही सेलेक्शन होगा। हालांकि, अलग अलग पद के लिए चयन प्रक्रिया अलग अलग होती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

जानिए कितनी मिलती है सैलरी

आमतौर पर NTPC में इंजीनियर्स की सैलरी 11 लाख प्रति वर्ष होती है। हालांकि, अलग अलग पद और योग्यता आदि के आधार पर सैलरी में अंतर देखा जा सकता है। वहीं सैलरी के अलावा NTPC NGEL की नौकरी में कई तरह की सुविधाएं और भत्ता भी मिलता है। मूल वेतन के अलावा चयनित कैंडिडेड्टस को नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, भत्ते, मूल वेतन, मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य लाभ जैसे कि भविष्य निधि (CPF), ग्रेच्युटी, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं और चिकित्सा लाभ मिलता है।