25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri: B.Tech डिग्रीधारियों के लिए बढ़िया मौका, NTPC ने कई पदों पर निकाली भर्ती, जानें डिटेल्स

NTPC: चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसमें स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं। वेतन से संबंधित जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जल्द जारी की जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 12 Apr 2025, 2:09 PM IST

NTPC vacancy

NTPC vacancy

NTPC vacancy: सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। NTPC Green Energy Limited (NGEL) ने रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में विभिन्न पदों पर भर्तियों की घोषणा की है। यह अवसर उन प्रोफेशनल्स के लिए है, जो टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट क्षेत्रों में जरुरी अनुभव रखते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ngel.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Home Guard Salary: UP Homeguard के 44000 पदों पर होगी भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Sarkari Naukri: ये होनी चाहिए योग्यता


इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में BE या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या मैनेजमेंट में डिप्लोमा होना भी जरुरी है। MBA, CA, या CMA जैसी प्रोफेशनल डिग्रियां
साथ ही संबंधित क्षेत्र में कार्यानुभव होना जरुरी है। भर्ती के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है।

NTPC vacancy: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन


चयन प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। इसमें स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं। वेतन से संबंधित जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जल्द जारी की जाएगी। अभी वेतन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। आवेदन के लिए 500 रूपये आवेदन शुल्क देने होंगे। वहीं SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिक को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

यह खबर भी पढ़ें:-बिहार होमगार्ड के बाद अब BSSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जान लें योग्यता सहित अन्य जरुरी जानकारी

Sarkari Naukri: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट ngel.in पर जाएं।


वेबसाइट के होमपेज पर “Career” सेक्शन में जाएं।


"NGEL Recruitment 2025 – Advt. No. 01/25" लिंक पर क्लिक करें।


आवश्यक विवरण भरें और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।


आवेदन फॉर्म जमा करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

यह खबर भी पढ़ें:- AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी में 300 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जानिये आवेदन के लिए जरुरी उम्र सीमा