
School Holiday 2025: उत्तर भारत के सभी राज्यों में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। बिहार, यूपी, राजस्थान, दिल्ली सभी राज्य गर्मी से बेहाल हैं। हालांकि, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए एक राहत की खबर ये है कि स्कूल की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। बिहार के सभी सरकारी स्कूलों का समय 7 अप्रैल से बदल दिया गया। सभी स्कूलों का संचालन सुबह 6:00 बजे से करने का आदेश दिया गया। ऐसे में आइए जानते हैं किन-किन राज्यों में गर्मी छुट्टी (Summer Vacation) की घोषणा कर दी गई है-
सबसे पहले तो जानते हैं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्कूलों में कब से छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। जारी कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली के सभी सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में 11 मई से 30 जून ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। लेकिन स्कूल के शिक्षकों को 28 जून से ही रिपोर्ट करना होगा। ऐसा इसलिए कि वे गर्मी छुट्टियों के होमवर्क को जमा कर सकें और अन्य व्यवस्था देख सकें।
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के स्कूलों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। आदेश के अनुसार राज्य में 1 मई से 15 जून तक छात्रों के लिए छुट्टियां रहेंगी। वहीं शिक्षकों की छुट्टी 1 मई से लेकर 31 मई तक रहेगी। ये आदेश सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। ऐसे में मध्य प्रदेश में बच्चों को 45 दिन की छुट्टी मिलेगी।
झारखंड की राज्य सरकारों ने भी गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। राज्य में गर्मी की छुट्टियां 22 मई से शुरू होकर 4 जून तक रहेंगी। पहले यह छुट्टियां 2 जून तक ही निर्धारित थीं, लेकिन भीषण गर्मी और लू को देखते हुए छुट्टियों को दो दिन और बढ़ा दिया गया है।
अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। बिहार में स्कूलों की छुट्टियां जून महीने से शुरू होंगी। गर्मी और तापमान को देखते हुए बिहार में 2 जून से 21 जून तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। पिछले सालों की तुलना में इस साल बिहार में गर्मी की छुट्टियां लेट शुरू होंगी। पिछले साल बिहार में गर्मी की छुट्टी मई से शुरू हो गई थी।
उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टी को लेकर पिछले साल के अंत में ही कैलेंडर जारी कर दिया गया था। इसके मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल, सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल 18 मई से बंद हो सकते हैं और 15 जून को खुलने के आसार हैं। ऐसे में स्कूलों में 28 दिन की छुट्टी रह सकती है। हालांकि, मौसम को देखते हुए छुट्टी आगे भी बढ़ सकती है।
Updated on:
13 Apr 2025, 5:27 PM IST
Published on:
13 Apr 2025, 5:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.