शिक्षा

PM मोदी ने 103 मिनट का भाषण देकर बनाया नया रिकॉर्ड, टूटा पहले प्रधानमंत्री नेहरू के स्पीच का रिकॉर्ड

PM Modi Speech on Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस 2025 पर पीएम मोदी का 103 मिनट का भाषण इतिहास में दर्ज हो गया। जानें कैसे उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा और पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को पीछे छोड़ा दिया है।

2 min read
Aug 15, 2025
PM Modi Speech on Independence Day 2025 (Image: SansadTV)

PM Modi Speech on Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतिहास रच दिया है। लाल किले से अपने 12वें लगातार स्वतंत्रता दिवस संबोधन में उन्होंने पूरे 103 मिनट तक बोलकर भारत के प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सबसे लंबे भाषण का नया रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है बल्कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के लंबे भाषण के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में 3000 से ज्यादा ग्रेड-1 शिक्षक भर्ती के आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कितनी मिलेगी सैलरी?

103 मिनट का नया रिकॉर्ड

सुबह 7:33 बजे शुरू हुआ पीएम मोदी का भाषण 9:16 बजे जाकर खत्म हुआ। यह उनके पिछले साल 98 मिनट लंबे भाषण से भी आगे निकल गया। इससे पहले, पंडित नेहरू का 72 मिनट (1947) का भाषण और आई.के. गुजराल का 71 मिनट (1997) का भाषण लंबे संबोधनों की सूची में थे।

स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 12वां संबोधन

पीएम मोदी ने 2014 से अब तक हर साल स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित किया है। इस बार के साथ ही उन्होंने लगातार 12 साल भाषण देने का रिकॉर्ड बना लिया है जो इंदिरा गांधी के बाद दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस मामले में पंडित नेहरू पहले स्थान पर हैं जिन्होंने लगातार 17 बार संबोधन दिया था।

भाषण में शामिल मुद्दे

अपने लंबे संबोधन में पीएम मोदी ने सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा दिया और 2047 तक नया भारत और विकसित भारत बनाने की रूपरेखा प्रस्तुत की है। उन्होंने अर्थव्यवस्था, डिजिटल विकास, बुनियादी ढांचे, सामाजिक योजनाओं, महिला सशक्तिकरण और वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका पर विशेष जोर दिया है।

प्रधानमंत्रियों के भाषणों का समय

मोदी के भाषण पहले भी अपने लंबे समय के लिए चर्चा में रहे हैं। 2016 में उन्होंने 96 मिनट, 2019 में 92 मिनट, 2023 में लगभग 90 मिनट और 2015 में 85 मिनट का भाषण दिया था। उनका सबसे छोटा भाषण 2017 में 56 मिनट का था। दूसरी तरफ 1954 में पंडित नेहरू और 1966 में इंदिरा गांधी ने सबसे छोटे भाषण दिए जो सिर्फ 14 मिनट के थे।

इसके अलावा 2012 और 2013 में मनमोहन सिंह के भाषण क्रमशः 32 और 35 मिनट के रहे जबकि 2002 और 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी ने इससे भी छोटे 25 और 30 मिनट के संबोधन दिए थे।

ये भी पढ़ें

BSF Recruitment 2025: बीएसएफ में हेड कांस्टेबल सहित 1121 पदों पर वैकेंसी, 24 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

Also Read
View All

अगली खबर