शिक्षा

IITian का खर्च वाला वीडियो वायरल, 24 हजार किराया और इतनी बचत, समझिए पूरा गणित

Financial Planning: पुणे में रहने वाले IITian आकाश वरुडे का मंथली बजट वीडियो वायरल है। आकाश ने बताया 1BHK का भारी-भरकम किराया और वीकेंड मस्ती के बाद भी कैसे वो महीने के अंत में हजारों रुपये बचापा रहे हैं।

2 min read
Apr 28, 2026
IIT Kanpur Alumni Financial Planning (Image- Freepik)

Akash Varude Financial Planning Viral Video: आज के दौर में जहां बढ़ती महंगाई और लाइफस्टाइल के बीच बचत करना मुश्किल होता जा रहा है, वहीं पुणे में रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी बेहतरीन फाइनेंशियल प्लानिंग से सबको हैरान कर दिया है।

आईआईटी कानपुर के एलुमनाई आकाश वरुडे ने सोशल मीडिया पर अपने मंथली खर्च और बचत का पूरा ब्रेकडाउन शेयर किया है। 'Life After Passing Out From IIT' कैप्शन के साथ शेयर किया गया यह वीडियो युवाओं के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। आकाश ने बताया कि 26 साल की उम्र में एक इंजीनियर के तौर पर वे अपनी लाइफस्टाइल और इनवेस्टमेंट को कैसे मैनेज करते हैं।

ये भी पढ़ें

Success Story: बचपन में पिता को खोया, फिर ऐसे 12th फेल सब्जी बेचने वाला बना IAS ऑफिसर

किराये पर होता है सबसे ज्यादा खर्चा

आकाश पुणे में एक 1BHK फ्लैट में अकेले रहते हैं। उनके मंथली बजट का सबसे बड़ा हिस्सा घर के किराए में जाता है।

  • किराया: 1BHK फ्लैट के लिए 24,000 रुपये पर मंथ।
  • जिम और सेहत: फिटनेस के लिए 2,500 रुपये।
  • बिजली और गैस: 900 रुपये का खर्च।
  • बिल और सब्सक्रिप्शन: सॉफ्टवेयर सब्सक्रिप्शन और फोन बिल पर करीब 4,000 रुपये खर्च होते हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से वाईफाई की सुविधा फ्री मिलती है।

लाइफस्टाइल और खान-पान पर कंट्रोल

आकाश के मुताबिक, वे अपने खान-पान और घूमने-फिरने के खर्च को भी लिमिटेड रखते हैं। वे अपना खाना खुद बनाते हैं, जिससे ग्रॉसरी पर केवल 2,000 रुपये खर्च होते हैं। बाहर खाना खाने या फूड डिलीवरी पर वे महीने में करीब 3,000 रुपये खर्च करते हैं। वहीं, पेट्रोल का खर्च 1,500 रुपये और वीकेंड पर दोस्तों के साथ घूमने का बजट 5,000 रुपये रहता है। इसके अलावा, वे शॉपिंग और घर की बाकी जरूरतों के लिए 10,000 रुपये अलग रखते हैं।

सेविंग और इनवेस्टमेंट पर खास जोर

इस वीडियो की सबसे खास बात ये है कि आकाश खर्च के साथ-साथ निवेश पर भी पूरा ध्यान देते हैं। वे हर महीने बिना चूके 20,000 रुपये की एसआईपी (SIP) करते हैं। इसके अलावा जो भी राशि बचती है, उसे वे सेविंग्स या फिर से रीइनवेस्ट कर देते हैं। आकाश का मानना है कि जल्दी निवेश शुरू करना फ्यूचर के लिए फायदेमंद रहता है।

शानदार एजुकेशनल बैकग्राउंड

आकाश वरुडे ने एमआईटी एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग से बीटेक किया है। इसके बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से एमटेक की डिग्री हासिल की। वे आईआईटी हैदराबाद में रिसर्च और टीचिंग असिस्टेंट के तौर पर भी काम कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस सादगी और फाइनेंशियल मैनेजमेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

JEE Advanced में शानदार रैंक लाने पर IIT Roorkee देगा बेहतरीन स्कॉलरशिप, फीस की चिंता होगी खत्म
Also Read
View All