
IIT Roorkee Scholarship 2026 (Image- iitr.ac.in)
IIT Roorkee Scholarship 2026: देश के फेमस इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में से एक आईआईटी रुड़की ने साल 2026 के सेशन के लिए होनहार और जरूरतमंद स्टूडेंट्स के लिए स्कॉलरशिप का ऐलान किया है। इस साल जेईई एडवांस एग्जाम आयोजित करने की जिम्मेदारी भी आईआईटी रुड़की के पास ही है, जो 17 मई 2026 को होने जा रही है। इंस्टीट्यूट का टारगेट यह तय करना है कि कोई भी प्रतिभाशाली स्टूडेंट केवल पैसों की कमी की वजह से हायर एजुकेशन से वंचित न रहे।
आईआईटी रुड़की ने अलग-अलग कैटेगरी के तहत कई स्कॉलरशिप स्कीम्स का ऐलान किया है, जिसका फायदा स्टूडेंट्स अपनी योग्यता और फाइनेंशियल कंडीशन के आधार पर उठा सकते हैं।
जो स्टूडेंट्स पढ़ाई में इंटेलिजेंट हैं और जेईई एडवांस 2026 में AIR 250 या उससे बेहतर रैंक हासिल की है, वे इस स्कॉलरशिप के हकदार होंगे। इसके लिए सीनेट कमेटी फॉर स्कॉलरशिप्स एंड प्राइजेज (SCSP) कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट्स की इंटेंसिव एनक्वायरी के बाद फाइनल लिस्ट जारी करेगी।
विज्ञान के क्षेत्र में रिसर्चका सपना देखने वाले कैंडिडेट्स के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से स्कॉलरशिप फॉर हायर एजुकेशन (SHE) चलाई जा रही है।
इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन से आने वाले जनरल और ओबीसी कैटेगरी के 30 अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स की मदद के लिए श्रमण फाउंडेशन स्कॉलरशिप बनाई गई है। यह उन परिवारों के लिए बड़ा सहारा है जिनकी सालाना आय 2 से 5 लाख रुपये के बीच है।
बीटेक के पहले साल में पढ़ने वाले जनरल और ओबीसी वर्ग के दो वंचित स्टूडेंट को सालाना 1000 अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप दी जाएगी। अगर स्टूडेंट अपनी पढ़ाई में कंटीन्यूटी बनाए रखता है और हर साल कम से कम 7 सीजीपीए (CGPA) स्कोर करता है, तो यह सहायता पूरे चार साल तक जारी रहेगी।
जिन अंडरग्रेजुएट कैंडिडेट्स के माता-पिता की सालाना आय 5 लाख रुपये से कम है, वे मेरिट कम मीन्स स्कॉलरशिप का फायदा ले सकते हैं। इसमें न केवल ट्यूशन फीस का हिस्सा वापस मिलता है, बल्कि एकेडमिक ईयर के 10 महीनों तक कम से कम 1000 रुपये पर मंथ का फाइनेंशियल सपोर्ट भी दिया जाएगा।
जेईई एडवांस के नतीजे आने के बाद JoSAA काउंसलिंग के जरिये एडमिशन प्रोसेस शुरू होंगे, जिसके साथ ही इन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
Published on:
28 Apr 2026 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
