27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंजीनियरिंग के लिए 80 हजार तक की स्कॉलरशिप और Free सुविधाएं, ये स्टूडेंट्स उठा सकेंगे फायदा

JEE Advanced 2026: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए अब नहीं लेना होगा कर्ज। सरकार और आईआईटी दे रहे हैं कई तरह की स्कॉलरशिप और पूरी फीस माफी का मौका। जानिए किन्हें मिलेगा फायदा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

Apr 27, 2026

JEE Scholarships 2026,IIT Fee Waiver Schemes,इंजीनियरिंग स्कॉलरशिप लिस्ट,नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP)

JEE Scholarships 2026 (Image- Freepik)

JEE Advanced Scholarship 2026: इंजीनियरिंग की पढ़ाई, खासकर जेईई की तैयारी और आईआईटी की फीस का खर्च उठाना कई परिवारों के लिए बहुत मुश्किल होता है। भारत सरकार और कई आईआईटी इंस्टीट्यूट मिलकर टैलेंटेड स्टूडेंट्स के लिए ढेरों स्कॉलरशिप योजनाएं चला रहे हैं। इनके तहत ट्यूशन फीस माफ करने के साथ ही स्टूडेंट्स को हर महीने पॉकेट मनी और फ्री मेस जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं। अगर आप भी जेईई 2026 की तैयारी कर रहे हैं या परीक्षा पास कर चुके हैं, तो सरकार और इन संस्थानों द्वारा दी जाने वाली स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं।

बता दें कि जेईई एडवांस एग्जाम 17 मई, 2026 को होने जा रही है। इसके लिए जेईई मेन क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट्स 2 मई तक अप्लाई कर सकते हैं।

1. इंस्पायर स्कॉलरशिप

भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली यह योजना उन होनहार स्टूडेंट्स को दी जाती है, जो साइंस और इंजीनियरिंग सेक्टर में आगे बढ़ना चाहते हैं।

  • एलिजिबिलिटी: यह मुख्य रूप से उन स्टूडेंट्स को मिलती है जो अपनी 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स की लिस्ट में शामिल होते हैं और इंजीनियरिंग या साइंस की पढ़ाई चुनते हैं।
  • फायदा: चयनित स्टूडेंट्स को सालाना 80,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाती है।

2. सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप (CSSS)

यह भारत सरकार की एक बहुत ही खास योजना है जो आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन इंटेलिजेंट स्टूडेंट्स की मदद करती है।

  • फायदा: ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान हर साल फिक्स अमाउंट में मदद मिलती है।
  • ऐसे करेंअप्लाई: इसके लिए स्टूडेंट्स को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होता है।

3. आईआईटी इंस्टीट्यूट की अपनी स्कॉलरशिप

जब आप जेईई एडवांस पास कर लेते हैं तो आईआईटी में एडमिशन मिलने के बाद इंस्टीट्यूट खुद कई तरह की स्कॉलरशिप देता है:

  • मेरिट कम मींस (MCM): यह उन स्टूडेंट्स के लिए है जिनकी फैमिली इनकम कम है। इसमें ट्यूशन फीस माफी के साथ हर महिने 4000 रुपये दिए जाते हैं।
  • फीस रिमिशन: कम इनकम वाले परिवारों के स्टूडेंट्स की 100% तक ट्यूशन फीस माफ कर दी जाती है।
  • एलुमनाई/डोनर स्कॉलरशिप: कई आईआईटी में पुराने स्टूडेंट्स (Alumni) और ट्रस्टों द्वारा फंड की गई स्कॉलरशिप भी स्टूडेंट्स को दी जाती है। ये स्कॉलरशिप स्टूडेंट की रैंक, जेंडर, ब्रांच और एकेडमिक परफॉर्मेंस के आधार पर दी जाती हैं।

SC, ST और PwD स्टूडेंट्स के लिए खास सुविधाएं

  • फीस माफी: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) कैटेगरी के सभी स्टूडेंट्स की ट्यूशन फीस पूरी तरह माफ है, चाहे उनके परिवार की आय कितनी भी हो।
  • फ्री मेस और पॉकेट मनी: जिन एससी और एसटी स्टूडेंट्स के परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से कम है, उन्हें फ्री मेस की सुविधा और 1000 रुपये प्रति माह पॉकेट अलाउंस भी दिया जाता है।

कम इनकम और इंटेलिजेंट स्टूडेंट्स के लिए अवसर

भारत सरकार और प्राइवेट कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट उन इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को तरजीह देती हैं जिनके परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से कम है। इसके लिए स्टूडेंट्स के पास वैलिड इनकम सर्टिफिकेट और एजुकेशनल रिकॉर्ड होना जरूरी है। कई प्राइवेट फाउंडेशन भी बीटेक की पढ़ाई के लिए डोनेशन और ग्रांट्स उपलब्ध कराते हैं।