शिक्षा

RBI में ऑफिसर बनने का शानदार मौका, 83 हजार रुपये महीना मिलेगी सैलरी

RBI Grade B Recruitment 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेड बी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो गई है। यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी यह एक बेहतरीन जॉब ऑप्शन है।

2 min read
Apr 29, 2026
RBI Recruitment 2026 (Image- Gemini)

RBI Grade B Vacancy 2026: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्रेड बी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। जो युवा देश के केंद्रीय बैंक में प्रतिष्ठित नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 29 अप्रैल, 2026 से आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मई, 2026 तय की गई है।

ये भी पढ़ें

पुडुचेरी के स्कूलों से फ्रेंच हटने पर सियासी बवाल, समझिए क्या है CBSE का थ्री-लैंग्वेज फॉर्मूला जिस पर मचा है विवाद

UPSC की तैयारी करने वालों के लिए शानदार विकल्प

करियर एक्सपर्ट्स का मानना है कि, आरबीआई की यह नौकरी उन युवाओं के लिए बेहतरीन करियर ऑप्शन है जो यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। यूपीएससी में हर साल लाखों युवा परीक्षा देते हैं लेकिन कुछ सौ का ही अंतिम रूप से सिलेक्शन हो पाता है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स आईएएस नहीं बन पाते, वे आरबीआई ग्रेड बी को अपना 'प्लान बी' बना सकते हैं। यूपीएससी की तैयारी इस एग्जाम को पास करने में काफी मददगार साबित होती है।

एलिजिबिलिटी और एज लिमिट

ग्रेड बी जनरल पदों के लिए अप्लाई करने वाले युवाओं का कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। एससी, एसटी और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए 50 फीसदी अंक अनिवार्य हैं। इसके अलावा 55 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले युवा भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के हिसाब से आयु सीमा में छूट मिलेगी।

पदों की संख्या

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 60 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

  • ग्रेड बी ऑफिसर (जनरल): 40 पद
  • ग्रेड बी ऑफिसर (डीईपीआर): 10 पद
  • ग्रेड बी ऑफिसर (डीएसआईएम): 10 पद

अटेम्प्ट की सीमा (IAS परीक्षा जैसा नियम)

इस भर्ती में भी यूपीएससी सिविल सेवा की तरह परीक्षा देने की एक सीमा तय की गई है। जनरल कैटेगरी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के वे उम्मीदवार अप्लाई नहीं कर सकते जो पहले छह बार इस पद के लिए फेज 1 की परीक्षा दे चुके हैं। वहीं एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऐसी कोई रोक नहीं है।

सैलेरी और सिलेक्शन प्रोसेस

चुने गए उम्मीदवारों को शुरुआत में लगभग 83 हजार रुपये पर मंथ सैलरी मिलेगी जिसमें बेसिक पे और अन्य भत्ते शामिल हैं। ग्रेड बी जनरल की फेज 1 ऑनलाइन एग्जाम 13 जून, 2026 को होगी। वहीं इसका फेज 2 एग्जाम 25 जुलाई, 2026 को कंडक्ट कराई जाएंगी।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। पहले फेज 1 एग्जाम होगी, इसे पास करने वालों को फेज 2 एग्जाम देना होगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा और फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़ें

IPL Umpire भी कमाते हैं करोड़ों, अंपायर बनने के लिए देते हैं ये एग्जाम, यहां दी जाती है ट्रेनिंग
Also Read
View All