शिक्षा

RRB NTPC UG Result: जल्द जारी होगी आरआरबी एनटीपीसी यूजी की मेरिट लिस्ट, यहां कर सकेंगे चेक

RRB NTPC UG result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही NTPC UG (Undergraduate) परीक्षा 2025 का रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी करने वाला है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट और मेरिट लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Sep 26, 2025
RRB NTPC UG result 2025, RRB NTPC merit list 2025, NTPC UG result date, Railway NTPC UG result link, RRB UG result check online, NTPC UG exam result 2025,
होगी आरआरबी एनटीपीसी यूजी मेरिट लिस्ट। (Image Source: ChatGPT)

RRB UG Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) NTPC UG भर्ती का परिणाम घोषित करने वाला है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य स्नातक पदों के 3,000 से अधिक खाली पदों को भरना है। स्नातक पदों के लिए सीबीटी 1 परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर के बीच आयोजित की गई थी। रिजल्ट घोषित होने के बाद, आप RRB NTPC की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड

  • अपनी क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट (जैसे, rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in) पर जाएं या सीधे केंद्रीय DigiLMS पोर्टल rrb.digialm.com पर जाएं।
  • होमपेज पर, “CEN-06/2024 (NTPC-UG) – टेंटेटिव CBT 1 रिजल्ट” पर क्लिक करें।आरआरबी एनटीपीसी यूजी परिणाम 2025 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • लॉग इन करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रति रखें।

कब जारी हुई प्रोविजनल आंसर की

आरआरबी एनटीपीसी 2025 यूजी प्रोविजनल आंसर की 14 सितंबर को जारी की गई थी। उम्मीदवार अपने रिकॉर्ड किए गए उत्तरों की तुलना बोर्ड द्वारा जारी प्रोविजनल आंसर की से कर सकते थे।

कब जारी होगा RRB NTPC UG Result 2025?

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जल्द ही क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर आरआरबी एनटीपीसी UG Result 2025 घोषित कर दिया जाएगा। उम्मीदवार रिजल्ट को जारी होने पर देख सकते हैं।

परीक्षा में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

जनरल और EWS वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक जरूरी है
OBC और SC वर्ग के लिए 30 प्रतिशत अंक जरूरी है
ST वर्ग के लिए 25% प्रतिशत अंक जरूरी है

Updated on:
26 Sept 2025 11:00 am
Published on:
26 Sept 2025 11:00 am