शिक्षा

RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Result 2025 जारी, यहां ऐसे देखें अपना नाम

RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Result 2025 जारी हो गया है। उम्मीदवार अपना परिणाम और मेरिट लिस्ट PDF आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

less than 1 minute read
Aug 31, 2025
RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Result 2025 (Image: Freepik)

RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था वे अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें

CBSE छात्रों के लिए गुड न्यूज! बन सकते हैं बोर्ड के पॉडकास्ट और डिजिटल कंटेंट का हिस्सा, स्कूलों से मांगे स्टूडेंट्स के नाम

कब हुआ था RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Exam?

यह भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को राज्य के 38 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा दो शिफ्टों में हुई थी।

पहली शिफ्ट: सुबह 10 बजे से 12 बजे तक

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक

इस भर्ती के जरिए 968 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पहले इसमें 803 पद थे लेकिन बाद में 165 पद पढ़ा दिए गए थे।

कितने उम्मीदवार परीक्षा में हुए थे शामिल?

इस भर्ती के लिए कुल 8,20,942 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था जिनमें से 6,10,168 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। उपस्थिति का प्रतिशत लगभग 74.33% रहा है। बोर्ड ने इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाई है और कुछ सवालों को डिलीट भी किया गया है।

ऐसे चेक करें RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Result 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए Result टैब पर क्लिक करें।
  • यहां आपको RSMSSB Rajasthan Jail Prahari Result 2025 का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की PDF फाइल खुल जाएगी।
  • अब आप Ctrl + F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर आसानी से खोज सकते हैं।
  • चाहें तो आप इस PDF को डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
  • रिजल्ट का प्रिंटआउट भी ले लें।

महत्वपूर्ण जानकारी

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही सही और अपडेटेड जानकारी प्राप्त करें।

ये भी पढ़ें

RPSC 2nd Grade Teacher Salary: राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती के लिए इस डेट तक कर सकते हैं आवेदन, जानिए सैलरी

Updated on:
31 Aug 2025 09:42 am
Published on:
31 Aug 2025 09:32 am
Also Read
View All

अगली खबर