शिक्षा

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में इंजीनियरिंग पास युवाओं के लिए मौका, 1.40 लाख रुपये महीना तक मिलेगी सैलरी

SAIL Young Professional Recruitment 2026: क्या आपने भी इंजीनियरिंग की है और एक शानदार सैलरी वाली सरकारी नौकरी की तलाश में हैं? स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने B.E. और B.Tech पास युवाओं के लिए यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस जॉब में 1.40 लाख रुपये तक की सैलरी मिलेगी।

2 min read
May 25, 2026
SAIL Young Professional Recruitment 2026 (Image- Freepik)

SAIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। देश की प्रतिष्ठित महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने भारी भरकम सैलरी वाली भर्ती निकाली है। यह भर्ती यंग प्रोफेशनल के पदों के लिए की जा रही है। अगर आप इस नौकरी के लिए चुने जाते हैं तो आपको प्रति माह 1.40 लाख रुपये तक की शानदार सैलरी मिलेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sail.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 6 जून, 2026 तय की गई है।

यह भर्ती अभियान मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में स्थित सेल के तीन प्रमुख प्लांट के लिए चलाया जा रहा है। इनमें दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP), आईआईएससीओ स्टील प्लांट(IISCO) और अलॉय स्टील प्लांट(ASP) शामिल हैं। इस भर्ती के जरिए यंग प्रोफेशनल के कुल 48 खाली पदों को भरा जाएगा।

ये भी पढ़ें

SSC CGL 2026 परीक्षा पैटर्न में हुआ बदलाव! अब लागू होगी सेक्शनल टाइमिंग, जानिए क्या है नया नियम

कौन कर सकता है आवेदन

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास देश के किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से फुल टाइम B.E. या B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।
  • अंक: ग्रेजुएशन में कम से कम 65 परसेंट अंक होना जरूरी है।
  • स्ट्रीम: यह डिग्री मुख्य रूप से मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कोर विषयों में होनी चाहिए।
  • विशेष वरीयता: जिन उम्मीदवारों के पास B.E. और B.Tech के अलावा M.E./M.Tech या MBA जैसी डिग्री मौजूद है उन्हें चयन प्रक्रिया में ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी।

ये है सिलेक्शन प्रोसेस

सेल में यंग प्रोफेशनल के पद पर चयन एक पारदर्शी और बहु-स्तरीय प्रक्रिया के तहत होगा:

  1. योग्यता जांच और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट: सबसे पहले प्राप्त फॉर्म की छंटनी होगी। जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों के लिए एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) या एलिजिबिलिटी टेस्ट आयोजित किया जा सकता है।
  2. पर्सनल इंटरव्यू: लिखित परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यहां उनके तकनीकी ज्ञान और निर्णय लेने की क्षमता को परखा जाएगा।
  3. मेडिकल टेस्ट: फाइनल कैंडिडेट्स की पूरी शारीरिक और मानसिक जांच होगी ताकि, यह तय हो सके कि वे प्लांट के माहौल में काम करने के लिए पूरी तरह फिट हैं। इन सभी चरणों को पास करने के बाद ही फाइनल सिलेक्शन होगा।

आवेदन शुल्क की जानकारी

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से ही किया जाएगा। बिना फीस जमा किए गए आवेदन फॉर्म सीधे तौर पर रद्द कर दिए जाएंगे। बता दें कि, आवेदन करने की लास्ट डेट 6 जून, 2026 है, इसलिए सर्वर की समस्या से बचने के लिए समय रहते ही अपना फॉर्म भर लें।

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स SAIL की ऑफिशियल वेबसाइट sail.co.in पर जाएं।
  • इसके बाद Careers सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अगर आप नए यूजर हैं तो पहले One Time Registration (OTR) करें।
  • इसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
  • अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन मोड (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI) से जमा करें।
  • सब कुछ भरने के बाद फॉर्म को अच्छे से चेक करें और Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए फॉर्म की प्रिंट कॉपी सेव कर लें।

ये भी पढ़ें

UPSC ने जारी किया 2027 का पूरा कैलेंडर, जानें कब होंगी CSE, NDA, CDS की परीक्षाएं, कैलेंडर यहां करें चेक
Also Read
View All