शिक्षा

SBI PO Salary: 5 मई को है एसबीआई पीओ की मुख्य परीक्षा, जानिए सेलेक्शन के बाद कितनी मिलेगी सैलरी 

SBI PO Salary: पीओ का पद न केवल प्रतिष्ठित है बल्कि इसमें मिलने वाली सैलरी और सुविधाएं भी शानदार है। ऐसे में आइए, जानते हैं कि SBI पीओ की सैलरी कितनी होती है-
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2025, 7:38 PM IST
SBI PO Salary

SBI PO Salary: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की जॉब आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। पीओ का पद न केवल प्रतिष्ठित है बल्कि इसमें मिलने वाली सैलरी और सुविधाएं भी शानदार है। ऐसे में आइए, जानते हैं कि SBI पीओ की सैलरी कितनी होती है-

5 मई को है पीओ की परीक्षा (SBI PO Mains Exam Date)  

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) की मुख्य परीक्षा 5 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर के साथ पासवर्ड या जन्म तिथि का इस्तेमाल करें।

कितनी है एसबीआई के पीओ की सैलरी (SBI PO Salary)

एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर की बेसिक सैलरी 41,960 रुपये है। इसके साथ ही उन्हें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), स्पेशल अलाउंस और अन्य भत्ते भी मिलते हैं। इन सुविधाओं को मिलाकर पीओ की इन हैंड सैलरी लगभग 52,000 से 55,000 रुपये प्रति महीने हो जाती है। सिर्फ यही नहीं बैंक कर्मचारियों को मेडिकल, ट्रेवल, लीव एन्कैशमेंट और पेंशन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

8वें वेतन आयोग के लागू होने से बढ़ सकती है पीओ की सैलरी

वहीं इन दिनों 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की चर्चा हो रही है। इस आयोग के लागू होने के बाद पीओ के सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कई रिपोर्ट्स की मानें तो 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद एसबीआई पीओ की इन हैंड सैलरी 70,000 रुपये से 75,000 रुपये प्रतिमाह तक पहुंच सकती है।