School Summer Vacation 2026: चिलचिलाती गर्मी और मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कई राज्यों की सरकारों ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। यूपी राजस्थान और दिल्ली में कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल जानने के लिए पूरी लिस्ट चेक करें।
School Holidays 2026: पूरे देश में इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसे में बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई राज्य सरकारों ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं या पहले से चल रही छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया है। मौसम विभाग की ओर से उत्तर मध्य और पूर्वी भारत में जारी भीषण लू की चेतावनी के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, पंजाब और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है।
तेज धूप और गर्मी को देखते हुए विभिन्न राज्यों के शिक्षा विभागों ने स्कूलों के लिए खास निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों से कहा गया है कि, वे बच्चों को धूप में खेलने या किसी भी आउटडोर एक्टिविटी से बचाएं। इसके अलावा स्कूलों में पीने के पानी की पूरी व्यवस्था रखने और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय करने को कहा गया है। कई जिलों में छुट्टियां शुरू होने से पहले ही स्कूलों का समय बदलकर सुबह जल्दी का कर दिया गया है।
यहां देखें समर वेकेशन की पूरी लिस्ट और जानिए आपके राज्यों में कब से कब तक रहेंगे स्कूल बंद।
हालांकि, गर्मी की छुट्टी का अंतिम फैसला राज्य सरकार की ओर से किया जाता है। उपरोक्त दी गई सूचना सिर्फ जानकारी के लिए है। छुट्टी के बारे में आधिकारिक जानकारी अपने विभाग से लें।