शिक्षा

SSC CPO 2025 Update: 5308 पदों पर भर्ती के लिए अहम नोटिस, स्लॉट बुकिंग से चूके तो नहीं दे पाएंगे परीक्षा

SSC CPO 2025 स्लॉट चयन विंडो 4 दिसंबर तक खुली रहेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर दिल्ली पुलिस परीक्षा 2025 के लिए अपनी पसंद का स्लॉट चुन सकते हैं।

2 min read
Dec 02, 2025
SSC CPO Slot Selection 2025 (Image: Freepik)

SSC CPO Slot Selection 2025: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने से दिल्ली पुलिस और CAPF परीक्षा 2025 के लिए उम्मीदवारों को अपनी पसंद का स्लॉट चुनने का आखिरी मौका दिया है। अब SSC CPO 2025 स्लॉट चयन विंडो 4 दिसंबर को सुबह 11 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपनी पसंद के शहर का चयन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

School Holidays December 2025: आ गई छुट्टियों की लिस्ट! जानिए राजस्थान से यूपी तक, इस महीने कब-कब बंद रहेंगे स्कूल?

SSC CPO Slot Selection के लिए किसे मिलेगा मौका?

आयोग के मुताबिक, यह सुविधा केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने पहले 21 नवंबर तक उपलब्ध सेल्फ-स्लॉटिंग विंडो का उपयोग नहीं किया था। अब ऐसे उम्मीदवार दोबारा लॉगिन कर फीडबैक मॉड्यूल के जरिए अपनी पसंद का शहर चुन सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों के लिए शहर का अलॉटमेंट सर्वोत्तम प्रयास (Best Effort Basis) के आधार पर किया जाएगा।

कमीशन ने यह भी साफ किया है की अगर उम्मीदवार इस बार भी स्लॉट नहीं चुनते हैं, तो -

  • उन्हें कंप्यूटराइज्ड एग्जाम (CBT) में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
  • साथ ही उनके लिए एडमिट कार्ड भी जारी नहीं किए जाएंगे।

इस बीच, जिन्होंने पहले ही स्लॉट का चयन कर लिया है, उनके लिए SSC CPO 2025 सिटी स्लिप जारी कर दी गई है।

परीक्षा कब होगी? (SSC CPO Exam Date)

SSC CPO 2025 परीक्षा 9 से 12 दिसंबर 2025 तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में कुल 5308 पदों के लिए की जा रही है।

चयन प्रक्रिया में कुल चार चरण शामिल हैं।

  • पेपर 1 (CBT)
  • शारीरिक परिक्षण (PST/ PET)
  • पेपर 2
  • मेडिकल एग्जाम (DME)

SSC ने जारी की वैकेंसी अपडेट

SSC ने हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 7,948 वैकेंसी विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में घोषित की हैं। इसमें ये पद शामिल हैं।

  • MTS (18-25 वर्ष): 6,078 पद
  • MTS (18-27 वर्ष): 732 पद
  • हवलदार (CBIC व CBN): 1,138 पद

ये वैकेंसी अस्थायी हैं और विभागीय अपडेट के आधार पर बढ़ या घट सकती हैं। जो भी अभ्यर्थी SSC CPO या MTS परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह अपडेट बेहद जरूरी है। परीक्षा स्लॉट समय पर चुन लें, ताकि एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी सुविधाओं में कोई परेशानी न हो। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर तुरंत प्रक्रिया पूरी कर लें।

ये भी पढ़ें

CBSE Board Exams 2026: अब रट्टा मारने से काम नहीं चलेगा, बदल गया है पैटर्न, जानिए कैसे आएंगे अच्छे नंबर?

Updated on:
02 Dec 2025 10:30 am
Published on:
02 Dec 2025 10:28 am
Also Read
View All

अगली खबर