शिक्षा

Success Story: राजस्थान का होनहार बेटा! हिंदी मीडियम से की पढ़ाई, 12वीं में 93.6%, इस तरह क्रैक कर ली NEET UG परीक्षा

NEET UG Success Story: प्रिंस चौधरी ने वर्ष 2018 की नीट यूजी परीक्षा में सफलता हासिल की। राजस्थान के प्रिंस ने नीट यूजी में 5वीं रैंक हासिल की।

2 min read

NEET UG Success Story: नीट परीक्षा देश ही नहीं दुनिया की कठिन परीक्षाओं में से एक है। लाखों छात्र इस परीक्षा के लिए अप्लाई करते हैं। लेकिन बहुत कम ही हैं जो सफलता हासिल कर पाते हैं। वहीं अगर कोई हिंदी मीडियम का छात्र इस परीक्षा में सफलता हासिल कर लेता है तो उसकी काफी चर्चा होती है। ऐसा ही एक छात्र है राजस्थान के बाड़मेर जिले का रहने वाला प्रिंस चौधरी, जिसने नीट यूजी में 5वीं रैंक हासिल की है।

सरकारी स्कूल से की है पढ़ाई 

प्रिंस चौधरी ने वर्ष 2018 की नीट यूजी परीक्षा में सफलता हासिल की है। वे बाड़मेर के छोटे से कस्बे धोरीमना के रहने वाले हैं। प्रिंस के पिता मेडिकल स्टोर चलाते हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से की है। 10वीं में उनके 94.17% अंक थे। वहीं 12वीं में उन्हें 93.6% अंक आए थे। 

इस तरह करते थे परीक्षा की तैयारी (NEET UG Preparation) 

प्रिंस ने नीट परीक्षा में 720 में से 686 अंत प्राप्त किए हैं। उन्होंने कोटा के एक निजी कोचिंग से इस परीक्षा की तैयारी की। प्रिंस कोचिंग के बाद रोजाना 6 घंटे पढ़ाई करते थे। नोट्स बनाना और रिवीजन करना उनके दिनचर्या में शामिल था। प्रिंस ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि यदि आपने अच्छे से नोट्स पढ़ लिया तो नीट निकल जाएगा। लेकिन AIIMS के लिए NCERT क्लियर होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि जब वे शुरू में तैयारी कर रहे थे तो मनोरंजन के लिए कई बार कॉमिक्स पढ़ते थे। हालांकि, परीक्षा के करीब आने पर उन्होंने अपना पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ पढ़ने पर रखा।

दिल्ली एम्स से की पढ़ाई (Delhi AIIMS)

नीट यूजी में सफलता पाकर उन्होंने अपने गांव के लिए मिसाल पेश की है। उन्होंने कम संसाधन में भी सही दिशा में मेहनत करके बेहतर रिजल्ट दिया। प्रिंस ने MBBS की पढ़ाई के लिए AIIMS Delhi को चुना और उन्होंने वहीं से डिग्री हासिल की। 

Also Read
View All

अगली खबर