शिक्षा

B.Tech College: किस राज्य में हैं सबसे अधिक B Tech कॉलेज, केरल तो टॉप 7 में भी नहीं

B.Tech college In India: भारत में इंजीनियरिंग शिक्षा (B.Tech / BE) काफी लोकप्रिय है। इस क्षेत्र में बढ़ती रुचि विभिन्न राज्यों में कॉलेजों की संख्या भी बढ़ा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेज हैं।
2 min read
Sep 18, 2025
maximum engineering colleges in India 2025, B.Tech college count by state India, Engineering education statistics India 2025, Most engineering colleges in India state-wise,
भारत के किस राज्य में हैं सबसे अधिक B Tech कॉलेज? (Image Source: Gemini AI)

Engineering Colleges In India: भारतीय छात्रों में इंजीनियरिंग को लेकर रुचि बढ़ती जा रही है। इसका मुख्य कारण इंजीनियरिंग क्षेत्र में अच्छा वेतन, नौकरी की स्थिरता, और देश के विकास में योगदान देने का अवसर है, खासकर कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में। हालांकि, ये इतना आसान नहीं है, लेकिन छात्रों की मेहनत और लगन उन्हें सफलता दिला देती है। छात्र अगल-अलग जगहों पर जाकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करते हैं। पूरे भारत में कुल 8876 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा ही कि भारत के किस राज्य में सबसे अधिक इंजीनियरिंग कॉलेज हैं? चलिए हम आपको बताते हैं।

महाराष्ट्र (Maharashtra)

महाराष्ट्र में 767 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। इस राज्य में सबसे ज्यादा मांग कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स की शाखाओं की है। साथ ही कई कॉलेजों के पास खुद एक डीम्ड यूनिवर्सिटी है।

तमिलनाडु (Tamil Nadu)

तमिलनाडु में 552 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। यह राज्य ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए जाना जाता है। इस राज्य में सबसे ज्यादा मांग ऑटोमोबाइल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है।

उतार प्रदेश (Uttar Pradesh)

उत्तर प्रदेश में लगभग 382 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। यहां सबसे ज्यादा सिविल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग की शाखाएं उपलब्ध हैं। भारत के अन्य राज्यों की तुलना में इस राज्य की जनसंख्या ज्यादा है।

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)

आंध्र प्रदेश में 343 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। यहां सबसे ज्यादा मांग इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर की है। इस राज्य में इंजीनियरिंग की मांग लगातार कम हो रही है।

कर्नाटक (Karnataka)

कर्नाटक में 398 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। कर्नाटक सूचना प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग का केंद्र है। इसके अलावा, यहां कंप्यूटर और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कॉलेजों की संख्या भी अधिक है।

तेलंगाना (Telangana)

तेलंगाना में 260 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। तेलंगाना राज्य में कुछ प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज और विश्वविद्यालय भी हैं। यहां ज्यादातर छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस की ब्रांच चुनते हैं।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)

मध्य प्रदेश में 246 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। यह राज्य भारत के मध्य में स्थित है। इसमें कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग कॉलेज शामिल हैं।

Disclaimer: यह जानकारी ऑनलाइन सोर्स पर आधारित है। patrika.com इसकी पुष्टी नहीं करता है।

Updated on:
18 Sept 2025 02:05 pm
Published on:
18 Sept 2025 02:03 pm