शिक्षा

Government Jobs After 12th: यूपी बोर्ड 12वीं के बाद सरकारी नौकरी का सपना होगा सच, इन 6 बड़े विभागों में मिल सकती है ‘सीधी’ एंट्री

Government Jobs After 12th: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के बाद पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी? यहां देखें एसएससी, एनडीए, रेलवे और पुलिस जैसे टॉप विभागों में करियर बनाने की पूरी डिटेल।

3 min read
Apr 23, 2026
Government Jobs After 12th Students (Image- Gemini)

Government jobs after 12th for UP Board students: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का परिणाम आने के बाद करोड़ों स्टूडेंट्स के मन में सबसे बड़ा सवाल 'अब आगे क्या' को लेकर होगा। वहीं बहुत से स्टूडेंट उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज और डिग्री कोर्सेज का रुख करेंगे, वहीं एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जो कम उम्र में ही गवर्नमेंट जॉब पाकर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहता है। भारत में केंद्र और राज्य सरकारों के पास 12वीं पास युवाओं के लिए कई बेहतरीन करियर विकल्प मौजूद हैं। यदि आप भी 12वीं के तुरंत बाद सरकारी सेवा में जाना चाहते हैं, तो ये टॉप 6 विकल्प आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं के रिजल्ट पर आ गया बड़ा अपडेट

1. कर्मचारी चयन आयोग (SSC CHSL)

एसएससी द्वारा आयोजित होने वाली कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा 12वीं पास छात्रों के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। इसके जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में भर्ती की जाती है।

  • प्रमुख पद: लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डाटा एंट्री ऑपरेटर।
  • खासियत: इसमें अच्छी सैलरी के साथ-साथ केंद्र सरकार की सभी सुविधाएं और भत्ते मिलते हैं।
  • चयन प्रक्रिया: इसमें टियर-1 (CBT) और टियर-2 की परीक्षाएं शामिल होती हैं।

2. रक्षा सेवाएं (NDA)

देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के लिए (NDA) बेहतरीन अवसर है। 12वीं के बाद छात्र एनडीए की परीक्षा देकर भारतीय सेना, नौसेना या वायुसेना में अधिकारी (Officer) बन सकते हैं।

  • अवसर: थल सेना, नौसेना और वायु सेना में लेफ्टिनेंट या समकक्ष पद पर सीधी भर्ती।
  • योग्यता: 12वीं पास (वायु सेना और नौसेना के लिए फिजिक्स और मैथ्स जरूरी होती है)।
  • परीक्षा: यूपीएससी साल में दो बार (अप्रैल और सितंबर) परीक्षा आयोजित करता है, जिसके बाद एसएसबी इंटरव्यू होता है।

3. एसएससी स्टेनोग्राफर (SSC Stenographer)

यदि आपकी पकड़ शॉर्टहैंड और टाइपिंग पर अच्छी है, तो आप एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए केवल 12वीं पास होना आवश्यक है। इस नौकरी में वेतन के साथ-साथ केंद्र सरकार के बड़े अधिकारियों के साथ काम करने का मौका मिलता है।

  • कार्य: मंत्रियों और बड़े अधिकारियों के साथ उनके सहायक के रूप में काम करना।
  • भविष्य: इसमें प्रमोशन की संभावनाएं बहुत अच्छी होती हैं और आप सचिवालयों में काम कर सकते हैं।
  • परीक्षा: कंप्यूटर आधारित परीक्षा के बाद स्किल टेस्ट (स्टेनोग्राफी) होता है।

4. रेलवे भर्ती (RRB NTPC)

भारतीय रेलवे में भी 12वीं पास युवाओं के लिए समय-समय पर भर्तियां निकलती रहती हैं। आरआरबी एनटीपीसी के तहत कई पदों पर भर्तियां निकालती है। रेलवे की नौकरियां अपनी सुविधाओं और स्थिरता के लिए जानी जाती हैं।

  • प्रमुख पद: कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क।
  • फायदे: रेलवे पास, मेडिकल सुविधा और रहने के लिए क्वार्टर जैसी सुविधाएं इसे आकर्षक बनाती हैं।

5. राज्य पुलिस बल (State Police)

उत्तर प्रदेश सहित देश के लगभग सभी राज्यों में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास तय है। यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर बड़े पैमाने पर भर्तियां होती हैं, जो युवाओं को वर्दी पहनने और समाज की सेवा करने का सीधा अवसर देती हैं।

  • भर्ती: यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड समय-समय पर कांस्टेबल के हजारों पदों पर भर्तियां निकालता है।
  • परीक्षा: इसमें लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और मेडिकल टेस्ट पास करना होता है।

6. सेना में अग्निवीर (Agniveer Scheme)

अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का विकल्प भी काफी चर्चा में है। 12वीं पास युवा थल सेना, वायु सेना और नौसेना में अग्निवीर के रूप में शामिल हो सकते हैं।

  • अवधि: 4 साल की सेवा, जिसके बाद 25% जवानों को स्थायी किया जाता है।
  • लाभ: सेवा के दौरान आकर्षक पैकेज और सेवामुक्ति पर 'सेवा निधि' फंड के साथ-साथ अन्य नौकरियों में प्राथमिकता।

तैयारी के लिए कुछ खास टिप्स

सरकारी परीक्षाओं में आपकी पिछले 6 से 12 महीने के करंट अफेयर्स पर पकड़ होनी चाहिए। इसके साथ ही पिछले 5 सालों के प्रश्न पत्रों (Previous Year Papers) को हल करने से अप परीक्षा के पैटर्न का सही अंदाजा लगा सकते हैं। अधिकतर परीक्षाओं में गणित और रीजनिंग के सवाल समय लेते हैं, इसलिए नियमित अभ्यास (Mock Test) करते रहना जरूरी है।

ये भी पढ़ें

Job Exit Rules: क्या नोटिस पीरियड सर्व न करने पर रुक जाएगी आपकी सैलरी? जानिए क्या कहता है भारत का लेबर लॉ
Also Read
View All