शिक्षा

UP BEd JEE 2021 Postponed: कोरोना के चलते यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित, 19 मई को आयोजित होनी थी परीक्षा

UP BEd JEE 2021: लखनऊ विश्वविद्यालय ने कोरोना महामारी के चलते उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 का आयोजन विश्वविद्यालय द्वारा 19 मई को किया जाना प्रस्तावित था।
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2021, 10:36 AM IST
iaf_exam_postponed.jpg
NTA Postpones UPCET 2021

UP BEd JEE 2021 Postponed: लखनऊ विश्वविद्यालय ने कोरोना महामारी के चलते उत्तर प्रदेश बीएड प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 का आयोजन विश्वविद्यालय द्वारा 19 मई को किया जाना प्रस्तावित था। परीक्षा स्थगन की सूचना ऑफिशियल वेबसाइट, lkouniv.ac.in पर जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा नोटिस के अनुसार “बीएड जेईई 2021 के आयोजन को लेकर परामर्श समिति की ऑनलाइन मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा कोरोना पर नियंत्रण की स्थिति को ध्यान में रखकर ही की जाएगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने अभी यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 की संशोधित तिथियों की घोषणा नहीं की है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, “प्रवेश परीक्षा की नई तिथियां कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण की स्थिति को देखते हुए की जाएगी। परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहें।

UP BEd JEE 2021 Exam
उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 के लिए कुल 5,91,252 उम्मीदवारों ने ही सफलतापूर्वक आवेदन किया है। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 1500 के लगभग परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

UP BEd JEE 2021 Eligibility
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदक का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पीजी की डिग्री उत्तीर्ण होना जरुरी है। आवेदक के पास विज्ञान / सामाजिक विज्ञान / मानविकी वर्ग में से कोई एक सब्जेक्ट होना भी जरूरी है। इसके अलावा बीई या बीटेक में गणित और विज्ञान में विशेषज्ञता वाले छात्रों के लिए न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पीजी योग्यता होनी चाहिए।

आपको बता दें कि लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा राज्य में 2,500 से अधिक सरकारी और निजी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। आवेदन की प्रक्रिया 18 फरवरी से 15 मार्च तक चली थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 24 मार्च 2021 किया गया था।

Web Title: UP BEd JEE 2021 Postponed amid covid-19 crisis

Published on: