30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Main April 2021 Postponed: अप्रैल सेशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा स्थगित, इसमें से पढ़ें डिटेल

JEE Main April 2021 Postponed: कोरोना वायरस के कहर देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अप्रैल सेशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। अब इसकी नई तारीख नए सिरे से तय की जाएगी।      
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 18 Apr 2021, 12:23 PM IST

JEE Main April 2021 Postponed

JEE Main April 2021

JEE Main April 2021 Postponed: कोरोना वायरस के कहर देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अप्रैल सेशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। अब इसकी नई तारीख नए सिरे से तय की जाएगी। अप्रैल सेशन के लिए आयोजित होने वाली जेईई मेन परीक्षा 27, 28 और 30 अप्रैल को होनी थी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) पहले से प्रस्तावित परीक्षा को स्थगित करते हुए कहा है कि अब इस परीक्षा के लिए नए सिरे से तारीख तय की जाएगी।

Read More : कोरोना काल में कई निजी स्कूल कर रहे मनमानी, पूरी फीस जमा करने का बना रहे दबाव

एग्जाम से कम से कम से कम 15 दिनों पहले नई तिथि की घोषणा की जाएगी। इस बारे में समय रहते जेईई मेन के येाग्य छात्रों को एसएमएस और ईमेल के जरिए सूचनाएं दी जाएंगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक पहले दो सत्र फरवरी और मार्च में पूरे हो चुके हैं।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण में आई तेजी को देखते हुए JEE Main April 2021 Postpone करने की मांग छात्र कर रहे थे। विद्यार्थी सोशल मीडिया पर परीक्षा स्थगन को लेकर सरकार से अपील कर रहे हैं

Read More : HBTU kanpur: यूनिवर्सिटी ने लिया फैसला, सभी ऑनलाइन-ऑफलाइन परीक्षाएं 15 मई तक स्थगित होंगी

JEE Main April 2021 Postponed: इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने घोषणा की कि उन्होंने पूरे देश में बढ़ते COVID-19 मामलों के मद्देनजर JEE ( मुख्य ) परीक्षाओं के अप्रैल सत्र को स्थगित करने के लिए Natioanl परीक्षण एजेंसी (NTA) से कहा है। छात्रों की सुरक्षा सरकार की हमारी प्राथमिक चिंता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जेईई (मेन्स) के अप्रैल सत्र की नई तारीखों की घोषणा परीक्षा से 15 दिन पहले की जाएगी। जेईई (मेन्स) भारत में COVID-19 मामलों की वृद्धि के बीच कक्षा 12 CBSE परीक्षाओं के बाद स्थगित होने वाली नवीनतम परीक्षा है।

Read More :IIT Delhi 2021 : कोरोना के चलते आईआईटी दिल्ली का बड़ा फैसला, छात्रों से कहा - इस समय घर जाना ही बेहतर

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग