
UP Bihar School Holiday List: वर्ष 2024 समाप्त होने वाला है और कुछ ही दिनों में नया साल 2025 आ जाएगा। नए साल की शुरुआत के साथ ही छात्र स्कूलों की छुट्टियों के लिए कैंलेंडर देखने लगे हैं। वर्ष 2025 में बिहार और यूपी के स्कूली बच्चों की मौज होने वाली है। जहां एक ओर यूपी में 55 तो बिहार में 72 दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं। आइए, विस्तार से जानते हैं यूपी और बिहार में अगले साल कितने दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं।
यूपी और बिहार सरकार ने 2025 के लिए स्कूलों और सरकारी कार्यालयों के लिए वार्षिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले वर्ष यूपी में 24सार्वजनिक अवकाश(Public Holiday) और 31 प्रतिबंधित अवकाश शामिल हैं। वहीं बात करें बिहार कि तो यहां 72 छुट्टियां हैं। इनमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और प्रमुख धार्मिक त्यौहार शामिल हैं।