UP Rojgar Mela 2024 : उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग द्वारा इस महीने 36 रोजगार मेले आयोजित किये जा रहे हैं। यह रोजगार मेला...
UP Rojgar Mela 2024 : नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार UP Rojgar Mela 2024 लगाने जा रही है। जो भी युवा प्राइवेट नौकरी की तलाश में हैं, वो इस रोजगार मेला में शामिल होकर नौकरी पा सकते हैं। उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग द्वारा इस महीने 36 रोजगार मेले आयोजित किये जा रहे हैं। यह रोजगार मेला प्रदेश के बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ और गौतमबुद्धनगर जिले में लगाए जाएंगे।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग मंडल के प्रत्येत जिलों में हर बुधवार को रोजगार मेला आयोजित करेगा। साथ ही अलग से दो रोजगार मेला प्रत्येक जनपद में भी लगाए जाएंगे। मेरठ कार्यालय के साथ-साथ अलग-अलग जगहों पर लग रहे रोजगार मेले में कई सारी कंपनियां युवाओं को नौकरी ऑफर करेंगी। इस रोजगार मेले में 10वीं पास से लेकर 12वीं, ग्रेजुटए, पोस्ट ग्रेजुएट आदि डिग्री धारक भाग ले सकते हैं।
यह रोजगार मेला 9 अक्टूबर से 16, 23 और 30 अक्टूबर को जिला और मंडल स्तर लगेंगे। जो भी युवा इस मेला में शामिल होना चाहता है उसे उत्तर प्रदेश रोजगार संगम पोर्टल पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद इस मेले में भाग लेकर इंटरव्यू में बैठा जा सकता है। इस मेले में शामिल होने के लिए या रजिस्ट्रेशन करने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। इस मेले में नौकरी मिलने से युवाओं को सैलरी भी अच्छी दी जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें :- Schools Closed : हरियाणा में 4 और 5 तारीख को सभी स्कूल रहेंगे बंद, जानिए वजह