OMR Sheet Guidelines 2026: यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में ओएमआर शीट भरते समय एक छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है। जानिए एग्जाम हॉल में स्टूडेंट्स को किन गलतियों से बचना चाहिए।
UPSC Prelims 2026 OMR Sheet: संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Prelims 2026) की तैयारी में लाखों स्टूडेंट्स दिन-रात जुटे हुए हैं। यह देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। परीक्षा हॉल में सवालों के सही जवाब जानने के साथ-साथ एक और काम सबसे ज्यादा जरूरी होता है और वह है ओएमआर (OMR) शीट को सही तरीके से भरना। आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपकी सालों की मेहनत पर पानी फेर सकती है और शीट को रद्द करवा सकती है।
ओएमआर शीट को किसी इंसान द्वारा नहीं बल्कि कंप्यूटर (स्कैनर) से चेक किया जाता है। अगर आपने अपना रोल नंबर या जवाब भरने में थोड़ी सी भी गलती की है तो कंप्यूटर उसे रीड नहीं कर पाएगा। एक बार शीट जमा होने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। इसलिए परीक्षा के दौरान पूरी कंसंट्रेशन के साथ शीट भरना बहुत जरूरी है।