शिक्षा

UPSC Success Story : कैंसर ‘मरीज’ ने क्रैक किया यूपीएससी, 4 बार सर्जरी के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, कौन है ये शख्स?

UPSC Success Story Sanjay Dharaiya : कैंसर की 4 सर्जरी के बाद भी संजय डहरिया ने अपने बचपन के सपने को साकार किया। संजय ने यूपीएससी 2025 में 946 वीं रैंक साथ इतिहास रचने के काम किया है। आइए, इनकी मोटिवेशनल स्टोरी पढ़ते हैं।

2 min read
Mar 09, 2026
संजय डहरिया की फाइल फोटो | Patrika

UPSC Success Story Sanjay Dharaiya Cancer Battle: कैंसर होने के बाद अधिकतर लोग जीने की उम्मीद ही छोड़ देते हैं। ऐसे में सोचिए एक शख्स 4 बार सर्जरी होने के बावजूद भी यूपीएससी का सपना पूरा करने का सोचता है। वो तीसरी बार में संघ लोकसेवा आयोग- 2025 (यूपीएससी) क्रैक कर भी देता है। ये कहानी है छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के निवासी संजय डहरिया की। संजय ने यूपीएससी परीक्षा 2025 में 946वीं रैंक (Sanjay Dharaiya UPSC Rank) हासिल की है।

ये भी पढ़ें

UPSC Success Story 2026 : यूपीएससी क्रैक कर राजस्थान की बेटी बनी IAS, मां है मजदूर, 12th में बनी थी टॉपर

Cancer Survivors Sanjay Dharaiya | लार ग्रंथियों में हुआ था संजय को कैंसर

संजय ने अपनी कहानी मीडिया के साथ शेयर की है। साल 2012 के दौरान ही संजय को पता चला कि उन्हें लार ग्रंथियों में कैंसर है। ये पता चलते ही उनको झटका लगा था और वो निराश भी हुए थे। फिर, 2012 से 2018 के बीच रायपुर, भिलाई से लेकर मुंबई तक कैंसर का इलाज चला। करीब चार बार उनकी सर्जरी की गई। इसी बीच उनको अपने बचपन के सपने को साकार करना था तो वो कैंसर के दर्द को भूलकर रायपुर आकर तैयारी करने लगे थे।

VIDEO UPSC Result 2025: जोधपुर की अनीता देवड़ा बनी IAS

कैंसर की लड़ाई, नौकरी और यूपीएससी की तैयारी

संजय की हिम्मत देखिए, वो जानलेवा बीमारी से लड़ने के साथ-साथ नौकरी भी करते रहे। उन्होंने 2013 से 2017 तक रायपुर में आईडीबीआई बैंक में काम किया। इसके अलावा महासमुंद डाकघर में 2017 से 2018 तक काम किए। इसके साथ ही तैयारी चलने लगी और साल 2022 में यूपीएससी की परीक्षा देने लगे। तीन प्रयास में वो जाकर सफल हुए और आज हमारे लिए मिसाल बन गए हैं।

संजय डहरिया IAS बनेंगे क्या?

द हिंदू के साथ बातचीत में वो कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि आईएएस (IAS) बनूंगा या नहीं। पर, मैं 946वीं रैंक के साथ आईआरएस (IRS) तो बनना तय है। वो ये भी कहते हैं कि मैं बचपन से जिस परीक्षा को क्रैक करने का सपना देखा, वो आज पूरा हो गया है। इसलिए मैं बहुत खुश हूं।

UPSC Toppers 2025 Name List | यूपीएससी टॉपर्स के नाम देखिए

ये भी पढ़ें

UPSC Result 2025: राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया ऑल इंडिया टॉप, जानें संघर्ष की कहानी 

Also Read
View All

अगली खबर