शिक्षा

इस यूनिवर्सिटी से Online Course कर अपनी सैलरी बढ़ा सकते हैं कामकाजी लोग

Online Course: विश्वविद्यालय C, C++, Python जैसे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के कोर्स शुरू करने पर भी विचार कर रहा है। छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र और शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक अनुभव देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है, ताकि वे आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जुड़ सकें।
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2025, 10:03 AM IST
Online Course
Online Course

Delhi Technological University (DTU) कामकाजी पेशेवरों के लिए Artificial Intelligence और इंडस्ट्री 4.0 जैसे क्षेत्रों से जुड़े ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इन कोर्सों में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को एक प्रवेश परीक्षा देनी होगी। प्रत्येक कोर्स के लिए 75 सीटें तय की गई हैं। इस पहल के तहत डीटीयू "सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी एन्हांस्ड लर्निंग (CTEL)" की स्थापना करने की योजना बना रहा है। कोर्स से जुड़ी अधिक जानकारी DTU की आधिकारिक वेबसाइट से ली जा सकती है।

Online Course: इतने घंटे का होगा क्लास


इन डिप्लोमा कोर्सों का समय छह महीने का होगा, जिनकी कक्षाएं ऑनलाइन और लाइव आयोजित की जाएंगी। कुल 80 घंटे के इस कार्यक्रम के दौरान हर रविवार को तीन घंटे की क्लास होगी। प्रवेश परीक्षा का आयोजन CTEL द्वारा किया जाएगा, और कोर्स के दौरान मूल्यांकन, मिड-टर्म और अंतिम परीक्षा भी होगी। इसके अलावा, छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य रखी जाएगी।

DTU की डीन ने कही ये बात


DTU की डीन ऑफ डिजिटल एजुकेशन प्रोफेसर एस. इंदु के अनुसार, यह परियोजना कुलपति के मार्गदर्शन में शुरू की जा रही है, जिसका उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। शुरुआत में, यह डिप्लोमा कार्यक्रम खासकर कामकाजी लोगों के लिए लाया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों के छात्रों के लिए कम फीस वाले शार्ट टर्म कोर्स शुरू करने की भी योजना है।

Online Course: प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सिखाई जाएगी


प्रोफेसर इंदु ने आगे बताया कि विश्वविद्यालय C, C++, Python जैसे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के कोर्स शुरू करने पर भी विचार कर रहा है। छोटे कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र और शिक्षकों को बेहतर शैक्षणिक अनुभव देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है, ताकि वे आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जुड़ सकें।

Updated on:
5 Mar 2025, 10:03 AM IST
Published on: