
Punjab Assembly Elections 2022: पंजाब चुनाव के दो दिन पहले कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने इस घोषणा पत्र में कुल 13 प्वाइंट रखे हैं जिनमे कई बड़े वादे किए गए हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि सरकार बनते ही एक लाख लोगों को सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। कांग्रेस ने कई फ्री चीजे देने का भी वादा किया है जैसे साल में 8 एलपीजी सिलेंडर फ्री, मुफ्त शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ सेवाएं व अन्य। पंजाब के चंडीगढ़ में इस कार्यक्रम के दौरान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, प्रभारी हरीश चौधरी और पवन खेड़ा मौजूद रहे। आइए आपको बताते हैं कांग्रेस के घोषणा पत्र के जरूरी प्वाइंट।
- केबल की मॉनिपली तोड़ना, केबल के रेट को 400 से 200 लाएंगे।
- 1100 रुपये महीना और आठ सिलेंडर साल में महिलाओं को फ्री में।
- सरकार बनते ही एक लाख लोगों को सरकारी नौकरी. पांच साल में पांच लाख लोगो को नौकरी।
- बुजुर्गों की पेंशन 3100 की जाएगी।
- हर कच्चे मकान को पक्का करेंगे।
- सरकारी स्कूलों में फ्री में शिक्षा देंगे और सरकारी स्कूलों को प्राइवेट से अच्छा करेंगे।
- फ्री हेल्थ सर्विस देंगे।
- सरकार तिलहन, मक्का और दाल की पूरी फसल खरीदेगी।
- 12वीं पास करने वाली लड़कियों को 20 हजार और कंप्यूटर देंगे।
- मनरेगा के तहत 150 दिनों की मजदूरी देंगे और दैनिक मजदूरी 350 से कम नहीं होने देंगे।
- स्टार्ट अप को 2 लाख से 12 लाख तक ब्याज मुक्त लोन देंगे।
- घरेलू और लघु उद्योग के लिए 2 से 12 लाख का ब्याज मुक्त लोन।
- इंस्पेक्टर राज को खत्म करेंगे।
- सरकार आपके द्वार।
- सरकारी कागजातों की डोर स्टेप डिलिवरी: चन्नी सरकार आपके द्वार।
यह भी पढ़ें-पंजाब चुनाव पर ADR की रिपोर्ट, 25% उम्मीदवारों पर हैं क्रिमिनल केस, 521 हैं करोड़पति