चुनाव

UP Assembly Elections 2022 : उत्तरप्रदेश में छठे चरण की वोटिंग आज, पांच मंत्रियों की प्रतिष्ठा दाव पर

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 sixth phase उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 छठां चरण का मतदान 3 मार्च को होगा। इस चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर कुल 676 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। छठें चरण में 11 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 37 सीटों के चुनाव क्षेत्र अति संवेदनशील घोषित करते हुए रेड अलर्ट पर रखे गए हैं।

3 min read
Feb 28, 2022
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 छठें चरण की वोटिंग 3 मार्च को, जानिए अपडेट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 छठां चरण का मतदान 3 मार्च को होगा। इस चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर कुल 676 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। छठें चरण में 11 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। 37 सीटों के चुनाव क्षेत्र अति संवेदनशील घोषित करते हुए रेड अलर्ट पर रखे गए हैं। यूपी चुनाव के छठे चरण में 27 प्रतिशत दागी प्रत्याशी है जबकि 38 फीसदी करोड़पति। इस चरण में 670 में से 182 प्रत्याशियों के ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं। भाजपा अंतिम समय तक प्रचार में जुटी है। छठे चरण में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस की कितनी सीटों पर वापसी हो सकती है, किस सीट पर हो सकता है कड़ा मुकाबला, ये 10 मार्च को ही पता चलेगा। जानिए और क्या है...

छठे चरण के 10 जिले

- गोरखपुर
- अंबेडकर नगर
- बलिया
- बलरामपुर
- बस्ती
- देवरिया
- कुशीनगर
- महाराजगंज
- संत कबीरनगर
- सिद्धार्थ नगर

चुनाव 2017 का सजरा

- भाजपा 46
- अपना दल 1
- सुभासपा 1

छठे चरण के कुल मतदाता

कुल 2,14,62,816
पुरुष 1,14,63,113
महिला 99,98,383
थर्ड जेंडर 1320

पांच मंत्रियों की अग्नि परीक्षा

सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री (पथरदेवा)
डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी बेसिक शिक्षा मंत्री (इटवा)
जयप्रताप सिंह स्वास्थ्य मंत्री (बांसी)
श्रीराम चौहान राज्यमंत्री (खजनी)
जय प्रकाश निषाद राज्यमंत्री (रूद्रपुर)

रेड अलर्ट क्षेत्र किसे कहते हैं जानें

रेड अलर्ट उन चुनावी हलकों को घोषित किया जाता है। जहां तीन या इससे अधिक उम्मीदवार आपराधिक रिकॉर्ड के साथ चुनावी ताल ठोक रहे हों।

करोड़पतियों के नाम

विनय शंकर तिवारी 67.58 करोड़ (चिल्लूपार) भाजपा
राकेश पांडेय 63 करोड़ (जलालपुर) सपा
उमाशंकर सिंह 54 करोड़ (रसड़ा) बसपा

सबसे कम सम्पति वाले उम्मीदवार

दीपक श्रीवास्तव (सिसवा) आम जनता पार्टी 500 रुपए
शिमोन प्रकाश (बेल्थरारोड एससी) निर्दलीय 6,600 रुपए
नरसिंघ पाल (रुद्रपुर) आम जनता पार्टी 10 हजार रुपए

छठे चरण के लिए एडीआर रिपोर्ट

आपराधिक मामले 182
गंभीर प्रकृति 151

आपराधिक मामले दलवार

सपा 48 में से 40
बीजेपी 52 में से 23
कांग्रेस 56 में से 22
बसपा 57 में से 22
आप 51 में से 7

बसपा के सुधीर सिंह पर सबसे ज्यादा आपराधिक मामले

एडीआर के अनुसार, छठे चरण में से सबसे ज्यादा आपराधिक मामले बसपा के सुधीर सिंह पर दर्ज हैं। वह गोरखपुर के सहजनवा विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। उनपर 27 गंभीर धाराओं में 26 मामले दर्ज हैं। कुशीनगर की खड्डा सीट से सुभासपा के अशोक चौहान आपराधिक मामलों वाले प्रत्याशियों में दूसरे नंबर पर हैं। उनपर 19 मामले दर्ज हैं। तीसरे स्थान पर आजाद समाज पार्टी के गोरखपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी चंद्रशेखर हैं। उन पर 16 मामले दर्ज हैं।

8 उम्मीदवारों पर महिलाओं पर अत्याचार का मामला

8 उम्मीदवारों पर महिलाओं के ऊपर अत्याचार से संबंधित मामले दर्ज हैं। इनमें से 2 उम्मीदवारों पर रेप का भी आरोप है। 8 उम्मीदवारों पर हत्या और 23 पर हत्या के प्रयास से संबंधित मामले दर्ज हैं।

Updated on:
03 Mar 2022 07:22 am
Published on:
28 Feb 2022 06:34 pm
Also Read
View All