मनोरंजन

119 मिनट की ये फिल्म बनी 2026 की महाफ्लॉप, इस सुपरस्टार की एंट्री भी रही बेअसर

Happy Patel Khatarnak Jasoos : 2026 में आई ये 119 मिनट लंबी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह महाफ्लॉप साबित हुई। इसके बावजूद कि फिल्म में एक बड़े सुपरस्टार की एंट्री को दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण माना जा रहा था, पर वो भी बेअसर रहा।
2 min read
Mar 29, 2026
119 मिनट की ये फिल्म बनी 2026 की महाफ्लॉप, इस सुपरस्टार की एंट्री भी रही बेअसर
फिल्म- हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस (फोटो सोर्स: X)

Happy Patel Khatarnak Jasoos: हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस फिल्म, जो जनवरी 2026 में थिएटर में आई थी, अब जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म वीर दास के डायरेक्शन में बनी एक जासूसी और कॉमेडी से भरी कहानी है। हालांकि, थिएटर में फिल्म को ज्यादा कामयाबी नहीं मिली और ये फिल्म अपने बजट से भी कम कलेक्शन करके 2026 की महाफ्लॉप की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुकी है।

खतरनाक अपराधी नेटवर्क से मुकाबला

इस फिल्म की कहानी एक अनोखे किरदार हैप्पी पटेल की है, जिसे गलती से जासूस समझ लिया जाता है। इसके बाद वो असली जासूसी करने लगता है और कई मजेदार घटनाएं घटित होती है। फिल्म में हैप्पी एक खतरनाक अपराधी नेटवर्क से मुकाबला करता है और इसी बीच उसे रूपा से प्यार हो जाता है। लास्ट में हैप्पी दोनों अंग्रेज पिता को छोड़कर भारत में ही रहने का फैसला करता है, इसकी कहानी तो मजेदार है लेकिन इसका जादू दर्शको पर चल नहीं सका। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो बता दूं कि ये अब OTT पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

करीब 11 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की और फिल्म हुई फ्लॉप

बता दें, मोनिका सिंह, इमरान खान और मिथिला पालकर इस फिल्म में लीड रोल में हैं और इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है, जो इसमें एक छोटा कैमियो भी करते नजर आते हैं। बता दें, आमिर खान के इस कैमियो रोल से सभी को काफी उम्मीद थी कि ये फिल्म कमाल कर सकती है, लेकिन हुआ इसका ठीक उलटा और ये फिल्म बहुत बुरी तरह से पीट गई।

जबकि इमरान खान ने इस फिल्म के जरिए करीब 11 साल बाद बॉलीवुड में वापसी की। हालांकि उनकी और आमिर खान की कैमियो भूमिकाएं दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आईं। दरअसल, नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर बताया कि हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस को 1 अप्रैल से उनके प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। जो भी दर्शक सिनेमाघरों में ये फिल्म मिस कर गए थे, वे अब इसे OTT पर देख सकते हैं।

Updated on:
29 Mar 2026 02:01 pm
Published on:
29 Mar 2026 02:01 pm