
Hina Khan and Rubina Dilaik Statement on Aamir Khan Third Marriage: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हिना खान और रुबीना दिलैक इन दिनों अपने शो 'द पॉइंट ऑफ व्यू' को लेकर चर्चा में हैं। शो के नए एपिसोड में दोनों ने अपने-अपने पति रॉकी जायसवाल और अभिनव शुक्ला के साथ इस सवाल पर चर्चा की कि क्या किसी सुपरस्टार की प्राइवेट लाइफ उसके करियर और फिल्मों की सफलता को प्रभावित करती है। बातचीत के दौरान आमिर खान की तीसरी शादी का मुद्दा भी उठा, जिस पर सभी ने अपनी-अपनी राय रखी।
इस चर्चा के दौरान हिना खान ने कहा कि अगर किसी स्टार की प्राइवेट लाइफ का असर करियर पर पड़ता, तो आमिर खान की फिल्में सफल नहीं होतीं। जब रुबीना दिलैक ने कहा कि आमिर कभी किसी बड़ी विवादित स्थिति में नहीं रहे, तो हिना ने जवाब दिया कि उनकी तीसरी शादी को लेकर भी लोगों के बीच काफी चर्चा रही है।
इतना ही नहीं, हिना ने आगे बताया कि आम लोग अक्सर इस तरह सोचते हैं कि कोई व्यक्ति बार-बार शादी क्यों कर रहा है। हालांकि, उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि वो आमिर खान को उनकी निजी पसंद के लिए जज नहीं कर रहीं, बल्कि समाज की सोच की ओर इशारा कर रही हैं। दरअसल, अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए हिना खान ने कहा कि भारतीय समाज में शादी पे शादी करना या तलाक लेना अब भी हर जगह सहज रूप से स्वीकार नहीं किया जाता। उनके मुताबिक समय के साथ लोगों की सोच बदली है, लेकिन आज भी कई समुदाय ऐसे हैं जहां कई शादियों और तलाक को सकारात्मक नजरिए से नहीं देखा जाता। इसके सथ ही, रॉकी जायसवाल ने भी कहा कि सिर्फ कई शादियां ही नहीं, बल्कि तलाक को भी समाज में सहज तरीके से स्वीकार नहीं किया जाता।
तो वहीं, रुबीना दिलैक ने इस विषय पर अलग राय रखी। उनका कहना था कि लोगों को किसी स्टार की प्राइवेट लाइफ के आधार पर उसे जज नहीं करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसी की व्यक्तिगत पसंद पर फैसला सुनाने की जरूरत क्यों है?
इस पर रुबीना का मानना था कि आमिर खान ने अपने करियर में कई यादगार और सफल फिल्में दी हैं, लेकिन अक्सर उनकी उपलब्धियों से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी चर्चा का विषय बन जाती है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि एक बड़े स्टार की प्राइवेट लाइफ का असर उसके प्रोफेशनल करियर और सार्वजनिक छवि पर जरूर पड़ता है।
लंबी चर्चा के बाद हिना खान और रुबीना दिलैक इस बात पर सहमत नजर आईं कि आमिर खान एक अच्छे इंसान हैं और दर्शक आज भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं। दोनों का मानना था कि अलग-अलग विचार होने के बावजूद किसी व्यक्ति के काम और उसकी निजी जिंदगी को समझदारी के साथ देखने की जरूरत है।