मनोरंजन

‘मोदी जी D P बदलो’, छात्र आंदोलन में पहुंचे एक्टर अभिषेक बनर्जी के पोस्टर ने खींचा सोशल मीडिया का ध्यान

Abhishek Banerjee Student Protest: एक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी गोवा में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट में पार्टिसिपेट करने पहुंचे जहां वो अपने हाथ एक पोस्टर लेकर पहुंचे जिसके जरिये उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को एक खास मैसेज दिया। सोशल मीडिया पर ये पोस्टर यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।
2 min read
Jul 25, 2026
Abhishek Banerjee joins NEET protest in Mumbai
छात्र आंदोलन में पहुंचे एक्टर अभिषेक बनर्जी। (फोटो सोर्स: IMDb and Instagram-bollywoodcutuncut)

Abhishek Banerjee joins NEET protest in Mumbai: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में कथित NEET पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर छात्र विरोध प्रदर्शन जोर पकड़ रहे हैं। दिल्ली की तरह ही अब ये आंदोलन देश के कई हिस्सों में भी पहुंच चुका है। और इसी के चलते मुंबई के शिवाजी पार्क में भी एक प्रोटेस्ट हुआ। मुंबई में हुए इस प्रोटेस्ट में भी इंडस्ट्री के कई जाने माने चेहरे अपना समर्थन जताने पहुंचे। वहीं, गोवा में हो रहे प्रोटेस्ट में पाताल लोक एक्टर अभिषेक बनर्जी पहुंचे। इस प्रोटेस्ट में अभिषेक बनर्जी ने अपनी राय भी रखी, लेकिन इस दौरान उनके हाथ में मौजूद पोस्टर ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा।

'मोदी जी अपनी DP बदलो' (Modi Ji Please Change Your DP)

एक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी हाल ही में छात्रों के समर्थन में गोवा में आयोजित एक स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए। इस दौरान उनके हाथ में एक पोस्टर था, जिसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। पोस्टर पर लिखा था, "Modi Ji Please Change Your DP", जबकि नीचे ब्रैकेट में "(Dharmendra Pradhan)" लिखा हुआ था। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया।

आंदोलन में पहुंचे एक्टर अभिषेक बनर्जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके बीच आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने छात्रों के आंदोलन की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें युवाओं पर गर्व है, क्योंकि वो अपने भविष्य और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रख रहे हैं।

युवाओं की आवाज सुनी जानी चाहिए

इसके आगे पाताल लोक एक्टर अभिषेक ने कहा कि जिस तरह से मिलेनियल्स और Gen Z ने इस आंदोलन की शुरुआत की है, उन्हें विश्वास है कि वही इसे सही अंजाम तक भी पहुंचाएंगे। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहने की अपील की और कहा कि बदलाव की शुरुआत हमेशा लोगों की एकजुटता से होती है। इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि युवाओं की आवाज सुनी जानी चाहिए और लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है। अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अपनी बात खत्म की।

मुंबई के शिवाजी पार्क में पहुंचे 5,000 युवा

बीते शुक्रवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में हर तरफ से लोग प्लेकार्ड और तिरंगा लेकर नारे लगाते हुए जमा हुए। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के समर्थन में शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की अपील पर कम से कम 5,000 लोग, जिनमें ज्यादातर युवा थे, इकट्ठा हुए। CJP केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रही थी।

हालांकि, अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Updated on:
25 Jul 2026 03:32 pm
Published on:
25 Jul 2026 03:21 pm