मनोरंजन

‘मेरे लिए पैसे नहीं, सिद्धांत ज्यादा जरूरी’ आदिल हुसैन बोले- 200 करोड़ भी मिलते तो ‘एनिमल’ नहीं करता

Adil Hussain say films like Animal: आदिल हुसैन ने एक बार फिर अपने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके लिए फिल्मों का चुनाव सिर्फ बड़ी फीस के आधार पर नहीं होता बल्कि विचार भी मायने करते है।
2 min read
Jul 23, 2026
आदिल हुसैन ने दिया फिल्मों की पसंद पर बयान(Instagram-AdilHussain)
आदिल हुसैन ने दिया फिल्मों की पसंद पर बयान(Instagram-AdilHussain)

Adil Hussain say films like Animal: एक्टर आदिल हुसैन ने एक बार फिर फिल्मों के चुनाव को लेकर अपनी सोच सामने रखी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अगर उन्हें किसी फिल्म के लिए 200 करोड़ रुपये भी ऑफर किए जाएं, तब भी वो ऐसी कहानी का हिस्सा नहीं बनेंगे, जो उनके व्यक्तिगत मूल्यों और सोच से मेल नहीं खाती हो। इसी दौरान उन्होंने ये भी एक्सेप्ट किया कि उन्हें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' का हिस्सा बनने का भी काफी अफसोस है।

फिल्म में काम करने की मजबूरी नहीं है

अपने बातचीत के दौरान आदिल हुसैन ने बताया कि आज वो आर्थिक रूप से इतने सुरक्षित हैं कि सिर्फ पैसों के लिए किसी भी फिल्म में काम करने की मजबूरी नहीं है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों से लगातार काम मिलने की वजह से उन्हें अपनी पसंद के प्रोजेक्ट चुनने की आजादी मिली है, लेकिन आदिल ने ये भी बताया कि कई बड़े प्रोजेक्ट्स से अच्छी फीस मिलती है और इसी वजह से वो उन फिल्मों को ठुकरा सकते हैं, जो आदिल के विचारों से मेल नहीं खातीं क्योंकि उनके लिए पैसे नहीं, सिद्धांत ज्यादा जरूरी है।

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे बताया कि उनके लिए पैसा सबसे बड़ी प्राथमिकता कभी नहीं रही है। अगर किसी फिल्म का विषय या उसका नोट उन्हें सही नहीं लगता, तो वो उसे एक्सेप्ट नहीं करेंगे। इसी कॉन्टैक्ट में उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' का जिक्र करते हुए कहा कि इतनी बड़ी रकम मिलने के बावजूद भी वो इस तरह की फिल्म करने के लिए तैयार नहीं होते।

आदिल हुसैन ने कहा 'कबीर सिंह' बिना पूरी स्क्रिप्ट पढ़े साइन किया था

आदिल हुसैन ने अपने पुराने बयान को भी दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'कबीर सिंह' ऐसी फिल्म थी जिसे उन्होंने बिना पूरी स्क्रिप्ट पढ़े साइन किया था। फिल्म देखने के बाद उन्हें लगा कि इसकी सोच महिलाओं के प्रति सही संदेश नहीं देती। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर उनकी पत्नी ये फिल्म देखें तो उन्हें शर्म महसूस होगी। बता दें, आदिल के इन बयानों के बाद पहले भी निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी थी। वांगा ने एक्टर के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने आदिल के करियर को उनकी कई इंडी फिल्मों से ज्यादा पहचान दिलाई। इसके जवाब में आदिल ने कहा था कि उन्होंने मीरा नायर और ऑस्कर विजेता निर्देशक एंग ली जैसे इंटरनेशनल फिल्ममेकर्स के साथ भी काम किया है और वो अपने काम से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आदिल हुसैन के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं। उनकी इंडी फिल्म 'मैक्स, मिन एंड म्योवजाकी' रिलीज के लिए तैयार है। इसके अलावा वो विक्रांत मैसी के शो 'मुसाफिर कैफे' और नेटफ्लिक्स की पीरियड वॉर ड्रामा 'ऑपरेशन सफेद सागर' में भी नजर आएंगे।

Updated on:
23 Jul 2026 12:51 pm
Published on:
23 Jul 2026 12:51 pm
Also Read
View All