मनोरंजन

Shraddha Walker Murder: दिल्ली के श्रद्धा वालकर मर्डर केस पर बनेगी फिल्म, ये होगा टाइटल

Shraddha Walker Murder: दिल्ली के दिल दहला देने वाले श्रद्धा वालकर (Shraddha Walker) हत्याकांड पर फिल्म बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस फिल्म को निर्माता, निर्देशक मनीष एफ सिंह बनाएंगे। उन्होंने गुरुवार को इसकी घोषणा की।
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2022, 11:37 AM IST
aftab_shraddha_walker_delhi_murder_case.jpg
Director Manish F Singh is going to make a film on Aftab Shraddha Walker Delhi Murder Case

Shraddha Walker Murder: दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड (Shraddha Walker Murder Case) ने लोगों की नींदे उड़ा दी हैं। इस हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawalla) की हरकतें और हर दिन हो रहे खुलासे को जानकर हर कोई दंग है। जिसके बाद से लोग श्रद्धा वालकर (Shraddha Walker) को न्याय और आरोपी आफताब को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। इस हत्याकांड पर आम इंसान से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं अब श्रद्धा वालकर (Shraddha Walker) हत्याकांड पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है।

बता दें कि निर्माता, निर्देशक मनीष एफ सिंह (Director Manish F Singh) ने हाल ही में ऐलान किया है कि वह श्रद्धा वालकर हत्याकांड (Shraddha Walker Murder) पर एक फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। इस बात की घोषणा उन्होंने गुरुवार को मुबंई (Mumbai) में की। निर्माता निर्देशक मनीष एफ सिंह की ओर से जारी किए गए एक बयान में बताया गया कि उनकी फिल्म लिव इन बॉयफ्रेंड आफताब अमीन पूनावाला द्वारा श्रद्धा वालकर (Shraddha Walker) की हत्या से प्रेरित है।

निर्माता निर्देशक मनीष एफ सिंह ने बयान में बताया है कि अपनी फिल्म लिव इन बॉयफ्रेंड के लिए पटकथा पर काम शुरू कर दिया गया है। उनकी ये फिल्म लव जिहाद पर होगी और भोली भाली लड़कियों को झांसे में फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर देने वाली साजिशों का खुलासा करेगी। मनीष एफ सिंह इस फिल्म का निर्माण वृंदावन फिल्म्स के बैनर तले कर रहे हैं।

मनीष के मुताबिक, उन्होंने फिल्म का वर्किंग टाइटल 'हू किल्ड श्रद्धा वालकर' रखा है। उनकी टीम ने दिल्ली के आसपास के जंगलों के वीडियो क्लिप पर शोध और संग्रह पर काम भी शुरू कर किया है। जबकि शूटिंग के लिए लोकेशन की तलाश जारी है। वहीं बयान में यह भी कहा गया कि फिल्म की पटकथा को तब तक अंतिम रूप नहीं दिया जाएगा, जब तक कि दिल्ली पुलिस इस मामले में चार्जशीट दाखिल नहीं करती। ये फिल्म श्रद्धा वालकर (Shraddha Walker) हत्याकांड पर आधारित नहीं बल्कि उससे प्रेरित होगी।

Updated on:
18 Nov 2022, 11:37 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’