मनोरंजन

बिग बाॅस 16 के बाद सुबुंल तौकीर की ओटीटी के इस शो में हुई एंट्री, बोलीं- काफी एक्साइटेड हूं

Sumbul Touqeer Join OTT Show : 'बिग बाॅस' के 16वें सीजन में नजर आ चुकीं सुंबुल तौकीर खान को लेकर खबर थी कि इस शो के बाद वे रोहित शेट्टी के स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 13वें सीजन में दिखाई देंगी। लेकिन एक्ट्रेस ने इस अफवाह को तोड़ते हुए बता दिया है कि उनका अगला प्रोजेक्ट ओटीटी का एक वेब शो है। जिसे लेकर वह काफी एक्साइटेड भी हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2023, 12:23 PM IST
after_imlie_and_bigg_boss_16_sumbul_touqeer_join_ott_show_dear_ishq.jpg

सलमान खान (Salman Khan) के कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बाॅस' के 16वें सीजन (Bigg Boss 16) में नजर आ चुकीं सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के हाथ ओटीटी प्लेटफाॅर्म का एक बड़ा शो हाथ लगा है। इस बात का खुलासा खुद उन्होंने किया है। अपने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर सुंबुल काफी एक्साइटेड हैं। पहले ऐसी चर्चा थी कि 'बिग बाॅस 16' के बाद सुंबुल, रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के स्टंट शो खतरों के 'खिलाड़ी के खिलाड़ी' के 13वें सीजन (Khatron Ke Khiladi 13) में दिखाई देंगी। लेकिन अब खबर है कि उन्होंने एक वेब शो साइन कर लिया है। जिसके लिए वह काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं।


दरअसल, टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर ने कलर्स टीवी के शो 'इमली' (imlie) से पहचान बनाई थी। इस शो के बाद वे 'बिग बाॅस 16' में नजर आईं। उन्हें असली पहचान इसी शो से मिली। अब खबर है कि सुंबुल ने ओटीटी के वेब शो 'डियर इश्क' (Dear Ishq) को साइन किया है। इस शो में कुणाल वर्मा और सेहबान अजीम नजर आ रहे हैं। सुंबुल इस शो में एक इंफ्यूएंसर की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं सुंबुल और सेहबान के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़े - KKK 13: रोहित शेट्टी के खतरनाक स्टंट का ये 8 खिलाड़ी करेंगे सामना, डर से निकलेगी चीख!

अपने नए प्रोजेक्ट पर बात करते हुए सुंबुल ने कहा कि वे बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि 'मैं फिक्शन शो की बहुत बड़ी फेन हूं। बिग बॉस के बाद यह पहला प्रोजेक्ट है, जिसमें मैं बतोर एक्टर नजर आऊंगी। मैं अपने किरदार के लिए थोड़ा नवर्स और एक्साइटेड हूं। मैं अपना 100 पर्सेंट दूंगी। हालांकि, यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण भी है क्योंकि दर्शकों ने अब तक मुझे सुंबुल के रूप में ही देखा है।'


गौरतलब है कि सुंबुल तौकीर खान इससे पहले आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' (Article 15) में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि 'बिग बाॅस 16' में उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं। जिससे उनकी पॉपुलैरिटी को चार चांद लग गए। जब सुंबुल बिग बॉस से बाहर आईं तो कहां जा रहा था कि उनका अगला प्रोजेक्ट 'खतरों के खिलाड़ी' हो सकता है। खुद सुंबुल ने भी एक इंटरव्यू में कहा कि अगर उन्हें यह शो ऑफर होता है तो वह इसे करना चाहेंगी।

यह भी पढ़े - रोहित शेट्टी के स्टंट से पंगा लेंगी उर्फी जावेद! खतरों के खिलाड़ी 13 में लेंगी धमाकेदार एंट्री

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’