मनोरंजन

शादी के बाद भी रह सकते है Situationship में? Jackky Bhagnani ने Rakul Preet Singh संग रिश्ते पर किया खुलासा

Jackky Bhagnani statement on marriage: शादी के बाद भी Situationship की स्थिति पर अभिनेता जैकी भगनानी ने अपनी पत्नी रकुल प्रीत सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है।

2 min read
Apr 24, 2026
अभिनेता जैकी भगनानी और पत्नी रकुल प्रीत सिंह (फोटो सोर्स: x)

Jackky Bhagnani statement on marriage: बॉलीवुड कपल जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। 2024 में शादी के बाद से दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब भाती है, लेकिन हाल ही में एक यूट्यूब शो में जैकी ने शादी के बाद भी Situationship में रह सकते है ऐसा बताकर सबको दंग कर दिया।

ये भी पढ़ें

बंगाल चुनाव में Arijit Singh ने स्याही वाली उंगली दिखाने से किया इनकार, बोले- मैं यहां पब्लिसिटी के लिए नहीं

ईमानदारी, खुलापन और बिना किसी डर के होना ही रिश्ता होता है

जैकी ने इस शब्द को अपने तरीके से समझाया। उनके मुताबिक इसका मतलब किसी अधूरे या अस्थायी रिश्ते से नहीं है बल्कि ये एक ऐसा रिश्ता है जिसमें पूरी ईमानदारी, खुलापन और बिना किसी डर के बातचीत होती है। जैकी का कहना है कि वो और रकुल पहले पति-पत्नी नहीं, बल्कि सबसे पहले दोस्त हैं और यही दोस्ती उनके रिश्ते की सबसे बड़ी ताकत है।

इतना ही नहीं, जैकी ने एक बेहद दिलचस्प बात कही कि किसी रिश्ते में आने का मकसद अपने अंदर के खालीपन को भरना नहीं होना चाहिए। उनका मानना है कि अगर इंसान खुद से खुश नहीं है तो कोई भी रिश्ता उसे खुश नहीं कर सकता। रकुल प्रीत सिंह भी इस सोच से पूरी तरह सहमत हैं। उनका कहना है कि उनका रिश्ता किसी जरूरत को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि दो खुश इंसानों का साथ है जो एक-दूसरे के साथ और ज्यादा खुश हो जाते हैं।

पारदर्शिता किसी भी रिश्ते की नींव होती है

जैकी ने पारदर्शिता का एक और मजेदार उदाहरण दिया उन्होंने बताया कि अगर उनकी किसी एक्स-गर्लफ्रेंड का फोन आता है तो वो उसे रकुल के सामने ही स्पीकर पर उठाते हैं। उनके अनुसार रिश्ते में छिपाने से ही गलतफहमियां जन्म लेती हैं और पारदर्शिता किसी भी रिश्ते की नींव होती है।

बता दें कि हाल ही में रकुल प्रीत सिंह 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आईं थीं, जो साल 2019 में आई उनकी ही फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल। फिल्म में उनके को-स्टार अजय देवगन हैं और इस सीक्वेल में भी वो आयशा के किरदार में नजर आईं हैं। वहीं, अजय देवगन ने फिल्म में आशीष की भूमिका को दोहराया है। अगर रकुल की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही एस. शंकर द्वारा निर्देशित 'इंडियन 3' में नजर आएंगी। यह फिल्म 'इंडियन' फ्रेंचाइज की तीसरी कड़ी है और कमल हासन की 'इंडियन 2' (2024) का सीक्वल है।

Updated on:
24 Apr 2026 12:11 pm
Published on:
24 Apr 2026 12:08 pm
Also Read
View All