मनोरंजन

यूट्यूबर एल्विश यादव ने ली संत प्रेमानंद जी महाराज की शरण, रोजाना 10,000 बार नाम जप करने का दिया वचन

Elvish Yadav Meet To Premanand Ji Maharaj: सांप के जहर मामले में विवादों में घिरे 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव ने अब प्रेमानंद जी महाराज की शरण ली है। उन्होंने वृंदावन जाकर प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की और आशीर्वाद संग एक बड़ा फैसला लिया…
2 min read
• •
Updated: 12 Oct 2025, 2:21 PM IST
सांप के जहर मामले के बाद एल्विश ने ली प्रेमानंद जी महाराज की शरण और लिया बड़ा फैसला
एल्विश ने ली प्रेमानंद जी महाराज की शरण (सोर्स; X)

Elvish Yadav Meet To Premanand Ji Maharaj: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव हाल ही में प्रेमानंद जी महाराज की बीमारी की खबर सुनकर उनसे मिलने वृंदावन पहुंचे। बता दें कि एल्विश ने प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में जाकर उनसे मुलाकात की और रोजाना भगवान का नाम जपने का वादा किया।

इसके साथ ही प्रेमानंद जी महाराज ने स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अपनी पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए रोक दी है। एल्विश यादव के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है। फैंस एल्विश की विनम्रता और एक संत से मार्गदर्शन लेने की इच्छा की तारीफ कर रहे हैं।

सांप के जहर मामले के बाद एल्विश ने ली प्रेमानंद जी महाराज की शरण

इतना ही नहीं, मुलाकात के दौरान प्रेमानंद जी महाराज ने एल्विश से कहा, 'अब मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में क्या कहूं? मेरे दोनों गुर्दे खराब हो गए हैं। लेकिन भगवान की कृपा से, मैं अभी भी आप सभी से मिल और बात कर सकता हूं। अब ठीक करने के लिए कुछ नहीं बचा है, आज या कल, तो हम सभी को जाना ही है।' प्रेमानंद जी महाराज ने एल्विश से पूछा कि क्या वे नाम जप करते हैं, तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर प्रेमानंद जी ने कहा, 'तुम्हें ये करना चाहिए, थोड़ा भी।

तुम अपने पिछले अच्छे कर्मों के कारण आज सफल हो। लेकिन आज के बारे में क्या? भगवान का नाम जपो, तुम क्या खोओगे? एक काउंटर रिंग पहनो और रोजाना 10,000 बार जप करो। क्या तुम करोगे?'

एल्विश यादव ने कहा

इस पर एल्विश यादव ने कहा कि, हां वे रोजाना 10,000 बार 'राधा' नाम का जाप करेंगे। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस मुलाकात पर फैंस ने कई तरह के प्रतिक्रिया दी है। तो कई लोगों ने यूट्यूबर की विनम्रता और एक प्रतिष्ठित संत से मार्गदर्शन लेने की इच्छा की सराहना भी की है।

Updated on:
12 Oct 2025, 2:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पाताल’ से लौटे रघु राम, अब कंटेस्टेंट्स की मौत या पुनर्जन्म का करेंगे फैसला, बयान सुनकर उड़ जाएंगे होश

क्या टल गई सनी देओल की ‘सूर्या’? कोर्ट में CBFC ने किया बड़ा खुलासा, अभी अटका है फिल्म का सर्टिफिकेशन

‘बुलेटप्रूफ ग्लास भी नहीं बचा पाएगा’, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दी जान से मारने की धमकी

‘अगर आप मुझसे नफरत करते हैं तो शुक्रिया’, आलोचना करने वालों को दिलजीत दोसांझ ने दिया करारा जवाब

‘रामायण’ के लक्ष्मण बने थाई लड़कियों के क्रश! रवि दुबे को मिला ‘इंटरनेशनल हार्टथ्रोब’ का टैग, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन