मनोरंजन

क्या ‘Eetha’ में चलेगा भोजपुरी मैजिक? अक्षरा सिंह की कास्टिंग ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज

Akshara Singh cast in upcoming movie Eetha: फिल्म 'ईठा' में भोजपुरी मैजिक की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। खासकर जब बात हो अक्षरा सिंह की कास्टिंग की, तो फिल्म का क्रेज काफी बढ़ जाता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अक्षरा सिंह की कास्टिंग ने 'ईठा' में भोजपुरी मैजिक को और भी मजबूत बना दिया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2026, 2:31 PM IST
Akshara Singh and Eetha
Akshara Singh and Eetha (this photo from x: @YashSon72621632/@AlwaysBollywood)

Akshara Singh cast in upcoming movie Eetha: भोजपुरी जगत के स्टार्स का दायरा अब क्षेत्रीय फिल्मों तक सीमित नहीं रह गया है। पिछले कुछ सालों में कई भोजपुरी स्टार्स ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। बता दें, इसी कड़ी में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नाम भी सुर्खियों में है। अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने के बाद अब उन्हें मैडॉक फिल्म्स की नई फिल्म 'ईठा' में भी लीड रोल मिली है, जिसमें श्रद्धा कपूर अहम किरदार निभा रही हैं।

अक्षरा की बॉलीवुड में मौजूदगी को लेकर चर्चाएं तेज

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के गाने 'घिस घिस घिस' में अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। गाने को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जिसके बाद अक्षरा की बॉलीवुड में मौजूदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। अब उनकी अगली फिल्म 'ईठा' को लेकर भी फैंस की उत्सुकता बढ़ती दिखाई दे रही है।

इसमें मजेदार बात ये है कि श्रद्धा कपूर की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' में भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना 'आई नई' भी बहुत फेमस हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि 'ईठा' में अक्षरा सिंह की मौजूदगी उत्तर भारत के दर्शकों के बीच फिल्म की पहुंच को और मजबूत कर सकती है। हालांकि, फिल्म की कामयाबी का फैसला इसकी कहानी, डायरेक्शन और फैंस की प्रतिक्रिया पर ही निर्भर करेगा।

स्टार की मजबूत फैन फॉलोइंग यूपी, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में

बता दें, बीते कुछ सालों में बॉलीवुड ने क्षेत्रीय स्टार्स को बड़े लेवल पर मौका देना शुरू किया है। रवि किशन, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अब अक्षरा सिंह जैसे स्टार इस बदलाव की मिसाल बन रहे हैं। इन स्टार की मजबूत फैन फॉलोइंग यूपी, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में पहले से मौजूद है, जिसका असर फिल्मों की शुरुआती कमाई और चर्चा पर भी देखने को मिलता है।

भोजपुरी कलाकारों की बढ़ती भागीदारी केवल कास्टिंग तक सीमित नहीं

फिल्म ट्रेड से जुड़े जानकारों का मानना है कि बड़े बैनर अब अलग-अलग भाषाओं को फैंस तक जोड़ने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। ऐसे में भोजपुरी कलाकारों की बढ़ती भागीदारी केवल कास्टिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि ये पैन इंण्डिया तक पहुंचने की कोशिश का हिस्सा भी मानी जा रही है। अब सभी की नजरें 'ईठा' पर टिकी हैं। देखना मजेदार होगा कि क्या अक्षरा सिंह की एंट्री फिल्म के लिए वही सकारात्मक माहौल बना पाएगी।

Updated on:
26 Jun 2026, 2:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘हेटर्स आगे बढ़ो…’, पत्नी नेहा स्वामी की बॉडी शेमिंग के आरोपों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, ट्रोलर्स को दिया जवाब

‘आजकल प्रपोज करना बड़ी बात है’, दिलजीत दोसांझ ने हजारों लोगों के सामने कपल का बनाया खास पल, वीडियो वायरल

‘मेरी पीठ में छुरा घोंपा’, अविनाश मिश्रा ने मांगी प्राइवेसी तो भड़कीं ईशा सिंह, बोलीं- नाम और सबूत सब सामने ला दूंगी

अमिताभ बच्चन के KBC सवाल पर पंजाब में बवाल, किसी ने बताया AI वीडियो तो किसी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

मंजू देवी की कुर्सी गई, अब बनराकस का चलेगा राज! ‘पंचायत 5’ के ट्रेलर से पहले मेकर्स ने दिखाई फुलेरा की झलक