मनोरंजन

बेटी राहा को लेकर लंदन रवाना हुए आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, वजह है बहुत खास

Alia-Ranbir : आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ लंदन रवाना हो चुकी हैं। अचानक उनके लंदन जाने के पीछे दो बड़ी वजहें बताई जा रही हैं। जिसका खुलासा भट्ट फैमिली के एक करीबी सूत्र ने किया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Mar 2023, 11:16 AM IST
alia_bhatt_and_ranbir_kapoor_jetted_off_london_with_daughter_raha_know_here_the_reason.png

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) हाल ही में कश्मीर से लौटी हैं। वे अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग के लिए गई हुईं थीं। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' रिलीज हो चुकी है। ऐसे में आलिया और रणबीर दोनों ही बेटी राहा के साथ नए ट्रिप के लिए लंदन रवाना हो चुके हैं। हालांकि ट्रिप पर आलिया के साथ उनकी मां और बहन भी जा रही हैं। आलिया और रणबीर के अचानक से लंदन जाने के पीछे दो बड़े कारण बताए जा रहे हैं, जिसका खुलासा खुद भट्ट फैमिली के एक करीबी सूत्र ने किया है।


भट्ट फैमिली के एक करीबी सूत्र ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आलिया भट्ट 15 मार्च को लंदन में फैमिली संग अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। वहीं दूसरी ओर वे अपनी हॉलीवुड मूवी 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग के लिए भी लंदन गई हैं। करीबी सूत्र ने कहा, 'आलिया नई मां बनी हैं और वो अपनी बेटी राहा को मां सोनी (राजदान), बहन शाहीन (भट्ट) और पति रणबीर कपूर के साथ लंदन ले गई हैं।' ज्यादा दिन नहीं हुए, राहा, शाहीन और सोनी ने आलिया को तब भी कंपनी दी थी, जब वो 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के शेड्यूल के लिए कश्मीर गई थीं।

यह भी पढ़े - सिंघम अगेन लेकर इन दिन मैदान में उतरेंगे अजय देवगन, सलमान खान से करेंगे सीधा मुकाबला

सूत्र ने आगे जानकारी दी कि 'फैमिली ये सुनिश्चित करने के लिए हर उपाय कर रहा है कि नन्ही राहा दुनियाभर के सभी जेटसेटिंग में सहज रहें।' आलिया ने कश्मीर में करण जौहर की फिल्म की शूटिंग पूरी की और अब 'हार्ट ऑफ स्टोन' के अपने इंटरनेशनल शेड्यूल के लिए रवाना हो गईं। इस हॉलीवुड मूवी में वो गैल गैडोट के साथ नजर आएंगी।


आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे 'हार्ट ऑफ स्टोन' के अलावा करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' भी है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ भी हैं। वहीं रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' हाल ही में रिलीज हुई है। चूंकि रणबीर ने इस फिल्म के लिए अपने प्रमोशनल कमिटमेंट्स पूरे कर लिए थे, इसलिए वो बीवी आलिया और बेटी राहा के साथ लंदन रवाना हो गए।

यह भी पढ़े - हेरा फेरी 3 में संजय दत्त की एंट्री से गदगद हुए सुनील शेट्टी, तारीफ करते हुए कह डाली ये बात

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’