मनोरंजन

निरहुआ का दिल तोड़ आम्रपाली ने 10वीं फेल से रचाई शादी! अब कहलाएंगी कल्लू की दुल्हनिया

Amrapali Dubey Wedding Photo : भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वो अरविंद अकेला कल्लू के साथ दुल्हन के लिबास में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में दोनों शादी करते दिख रहे हैं। जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Jan 2023, 12:50 PM IST
amrapali_dubey_get_married_to_arvind_akela_kallu.png
Amrapali Dubey get married to Arvind Akela Kallu

भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकार आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) पिछले काफी समय सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले दिनों उनकी बेबी बंप के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। तस्वीर में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप (Aamrapali Dubey baby bump) फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। वहीं अब उनकी नई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें आम्रपाली दुल्हन के लिबास में अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर देखकर लग रहा है कि उन्होंने अरविंद अकेला कल्लू से शादी रचा ली है। जिसे देखने के बाद फैंस को जोर का झटका लगा है।

सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे की तस्वीर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस दुल्हन का लिबास पहने हुए शादी के मंडप में खड़ी हैं। जबकि अरविंद अकेला कल्लू उन्हें पीछे से पकड़कर फेरे की एक रस्म को पूरा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि यह आम्रपाली और अरविंद की शादी के समय ली गई है। जिसे देखने के बाद फैंस भी हैरान हैंं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अब दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का क्या होगा?

वैसे आपको वायरल हो रही इस तस्वीर की सच्चाई बता दें कि यह तस्वीर आम्रपाली दुबे और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म 'शादी मुबारक' (Shaadi Mbarak Trailer) की है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसमें आम्रपाली दुबे एक ग्रैजुएट जिला टॉपर की भूमिका निभा रही हैं। वहीं अरविंद अकेला कल्लू 10वीं फेल शख्स का किरदार निभा रहे हैं। दोनों शादी कर लेते हैं लेकिन बाद में आम्रपाली को पता चलता है कि अरविंद अकेला कल्लू 10वीं फेल हैं, जिसपर काफी विवाद होता है।

बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने रियल में शादी नहीं की है। यह महज उनकी फिल्म का एक पोस्टर है। उनकी और कल्लू की फिल्म 'शादी मुबारक' जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। वहीं एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम लोग निरहुआ से जोड़ते रहते हैं। हालांकि इन दोनों के कई बार ये कहा है कि वे बस अच्छे दोस्त है।

Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’