मनोरंजन

लिंग बदलने के बाद अनाया बांगर का छलका दर्द, अस्पताल से वीडियो शेयर कर बोलीं- ‘हमें नीचा दिखाया जाता है’

Anaya Bangar Gender Affirming Surgery: राइज एंड फॉल फेम अनाया बांगर ने हाल ही में अपने दिल का दर्द बयां किया है। अनाया ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2026, 6:50 PM IST
Anaya Bangar Gender Affirming Surgery
Anaya Bangar Gender Affirming Surgery (सोर्स- एक्स)

Anaya Bangar Gender Affirming Surgery: लिंग बदलने के बाद संजय बांगर की बेटी और शो 'राइज एंड फॉल' से लाइमलाइट बटोरने वालीं अनाया बांगर का हाल ही में दर्द छलक पड़ा है। अनाया ने हाल ही में अपना लिंग बदलकर पूरी तरह से लड़की का शरीर लिया है। उन्होंने अस्पताल से वीडियो शेयर करते हुए अपने दिल का दर्द बयां किया है।

अनाया बांगर ने दिल का दर्द किया बयां (Anaya Bangar Gender Affirming Surgery)

अनाया ने वीडियो में कहा, हम कोई गलती नहीं है। ना ही कोई ऐसी चीज जिसे बनाकर भगवान ने गलती कर दी है। अनाया ने वीडियो की शुरुआत में कहा, ट्रांसजेंडर बिल पास होने के बीच मैं सभी से ये कहना चाहती हूं कि हमें हमेशा नीचा दिखाया जाता है। अनाया ने कहा कि ट्रांस समुदाय को बहुत कुछ फेस करना पड़ता है। उन्होंने कहा, 'हमें इस समाज में टैबू की तरह समझा जाता है जो कि पूरी तरह से गलत है।'

अनाया बांगर बोलीं- ये रास्ता हमें ईश्वर ने दिया है

अनाया बांगर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'मुझे लगता है कि ये रास्ता हमें ईश्वर ने दिया है, ताकि हम इस संसार के दो अलग-अलग अनुभवों को महसूस कर सकें और ट्रांस लोगों, जेंडर-नॉनकनफॉर्मिंग लोगों और पूरे समुदाय के रूप में अपनी आंतरिक दिव्यता तक विकसित हो सकें।'

अनाया ने आगे लिखते हुए कहा, 'और जिन मुश्किलों का हम सामना करते हैं, वो सिर्फ संघर्ष नहीं हैं… वो हमारे अंदर कुछ और गहराई से आकार दे रही हैं- सिर्फ हमारे लिए ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए।'

अस्पताल से साझा की तस्वीर (Anaya Bangar Gender Affirming Vaginoplasty)

कुछ दिन पहले अस्पताल से सामने आई उनकी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खासा ध्यान खींचा, जिसमें उनके पिता संजय बांगर उनके साथ खड़े नजर आए। इस तस्वीर के साथ साझा किए गए भावुक संदेश में अनाया ने बताया कि यह रास्ता आसान नहीं था, लेकिन परिवार का साथ मिलने के बाद हर मुश्किल हल्की लगने लगी। उन्होंने स्वीकार किया कि समझ और स्वीकार्यता समय के साथ आई, लेकिन जब आई तो मजबूती के साथ आई।

Updated on:
27 Mar 2026, 6:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
काव्या मारन के साथ रिसेप्शन से पहले अनिरुद्ध का म्यूजिकल धमाका, फैंस बोले- ‘GOAT हो तुम’, बताया वेडिंग ट्रीट

‘सलमान खान की होस्टिंग में अब पहले जैसी जान नहीं’, कम फीस में शो करने को तैयार थे बड़े सितारे, अब पूर्व टैलेंट हेड ने किया खुलासा

‘मैं उस हादसे में मरने वाली सबसे पहली होती’, भगवान कृष्ण को याद करके भावुक हुईं अभिनेत्री काजल अग्रवाल, ‘इंडियन 2’ के क्रेन हादसे पर किया खुलासा

‘काजी को घिनौने जोक्स मारने का लाइसेंस दे दिया?’ सलमान खान के ‘वीकेंड का वार’ पर भड़के दर्शक, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

‘बाहर से आने वालों को शक की नजर से देखा जाता है’, मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में गुटबाजी पर कही बड़ी बात