मनोरंजन

लड़के से लड़की बनीं अनाया बांगर का लिंग बदलने पर छलका दर्द, बोलीं- 3 महीने हो गए, ये बहुत मुश्किल है

Anaya Bangar Gender Affirming Surgery: अनाया बांगर ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी सर्जरी को लेकर बात की है। उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

2 min read
Jun 19, 2026
Anaya Bangar Gender Affirming Surgery
Anaya Bangar Gender Affirming Surgery (सोर्स- @anayabangar)

Anaya Bangar Gender Affirming Surgery: इनफ्लुएंसर अनाया बांगर ने हाल ही में अपने लिंग बदलने की सर्जरी को लेकर बात की है। उन्होंने करीब 3 महीने पहले लड़के के शरीर को त्याग कर लड़की का शरीर अपना लिया था। लिंग बदलने की उनकी सर्जरी हुई थी, जिसके बाद अब उन्होंने उस सर्जरी के बाद की मुश्किल को बयां किया है। अनाया ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

अनाया ने बयां किया दर्द

अनाया बांगर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फैंस को ये जानकारी दी कि उनका सर्जरी को अब 3 महीने पूरे हो चुके हैं। सच बताऊं तो ये बहुत ज्यादा मुश्किल है। सर्जरी कराना तो बहुत ज्यादा आसान था लेकिन ये सच में बहुत मुश्किल है। अनाया ने बताया है कि वो इस बात को लेकर हालांकि खुश हैं कि वो अब कोई भी कपड़े पहन सकती हैं। जैसे कपड़े वो चाहती हैं वो अब पहन सकती हैं।

अनाया बांगर की नई सीरीज

इसके अलावा आपको बता दें अनाया जल्द ही 'स्टोरीज मेड बाय वुमन' नाम की वेब सीरीज में भी नजर आने वाली हैं। इस ऑटोबायोग्राफी में वो अपनी जर्नी को दुनिया के सामने बयां करने वाली हैं। कैसे वो आर्यन से अनाया बनीं, कैसे उन्होंने खुद के इस डर को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ने का फैसला किया। कैसे उन्होंने अपना पैशन और पहचान, दोनों के साथ ही जिंदगी को आगे बढ़ाने का फैसला किया, उनकी इस सीरीज में उनके सफर को दिखाया जाएगा।

अनाया बांगर की जेंडर चेंज की सर्जरी

'राइज एंड फॉल' शो में नजर आ चुकीं अनाया बांगर ने कुछ समय पहले अपनी जेंडर चेंज कराने की सर्जरी को पूरा किया है। अनाया ने उस वक्त भी अस्पताल से वीडियो साझा किया था जिसमें वो काफी धीरे- धीरे और बेहद ही मुश्किल में अस्पताल में वॉक करते हुए नजर आ रही थीं।

एक समय पर आर्यन के नाम से पहचानी जाने वाली अनाया ने लंबे समय तक अपनी पहचान को लेकर संघर्ष किया। उन्होंने खुलकर बताया कि ये बदलाव अचानक नहीं आया बल्कि लंबे समय की सोच, खुद को स्वीकार करने की सोच और साहस का नतीजा है। अब वो एक ट्रांसजेंडर महिला के रूप में अपनी नई पहचान के साथ जीवन की नई शुरुआत कर चुकी हैं।

Published on:
19 Jun 2026 08:23 am