13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेंडर चेंज कराने की सर्जरी के बाद फिर छलका अनाया बांगर का दर्द, इमोशनल होकर बोलीं- अभी भी रिकवर ही कर रही हूं

Anaya Bangar Gender Affirming Surgery: लिंग बदलने वाली अनाया बांगर ने हाल ही में एक बार फिर अपने दर्द को बयां किया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Anaya Bangar Gender Affirming Surgery

Anaya Bangar Gender Affirming Surgery (सोर्स- @anayabangar)

Anaya Bangar Gender Affirming Surgery: एंटरटेनमेंट की दुनिया में अब धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाती जा रहीं अनाया बांगर का एक बार फिर अपनी लिंग बदलने की सर्जरी को लेकर दर्द छलक पड़ा है। लड़के से लड़की बनीं अनाया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दर्द को साझा किया। अनाया ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

अनाया बोलीं- अभी भी रिकवर हो रही हूं

दरअसल हाल ही में अनाया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब राउंड रखा था। इस दौरान एक यूजर ने उनसे सवाल किया कि जेंडर चेंज कराने के बाद अब उनकी हालत कैसी है।

इस सवाल का जवाब देते हुए अनाया ने लिखा- मैं अभी भी सर्जरी के बाद रिकवर कर रही हूं। मैं अभी धीरे-धीरे ही चीजें कर रही हूं। बस इंतजार नहीं कर सकती उस पल का जब मैं एक दम नॉर्मल हो जाऊं।

लड़के से लड़की बनीं अनाया

'राइज एंड फॉल' शो में नजर आ चुकीं अनाया बांगर ने कुछ समय पहले अपनी जेंडर चेंज कराने की सर्जरी को पूरा किया है। अनाया ने उस वक्त भी अस्पताल से वीडियो साझा किया था जिसमें वो काफी धीरे- धीरे और बेहद ही मुश्किल में अस्पताल में वॉक करते हुए नजर आ रही थीं।

एक समय पर आर्यन के नाम से पहचानी जाने वाली अनाया ने लंबे समय तक अपनी पहचान को लेकर संघर्ष किया। उन्होंने खुलकर बताया कि ये बदलाव अचानक नहीं आया बल्कि लंबे समय की सोच, खुद को स्वीकार करने की सोच और साहस का नतीजा है। अब वो एक ट्रांसजेंडर महिला के रूप में अपनी नई पहचान के साथ जीवन की नई शुरुआत कर चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर मिलीं अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

अनाया के इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई लोगों ने उनके साहस की तारीफ की और उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल भी उठाए कि क्या इतना कठिन फैसला जरूरी था।

हालांकि इन रिएक्शन्स के बीच अनाया ने स्पष्ट किया कि ये उनका पर्सनल फैसला था और वो इससे संतुष्ट हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि परिवार और करीबियों का समर्थन उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना।