मनोरंजन

Anupama Spoiler : पाखी का घमंड होगा चकनाचूर, अनुपमा के पैरों में गिरकर मांगेगी रहम की भीख

Anupama 16th November 2022 Written Episode Update : टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में आने वाला एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है। शो में दिखाया जाएगा कि अनुपमा सभी घर वालों से पूछेगी कि पाखी की जिम्मेदारी कौन लेगा, जिसपर सभी घरवाले अपने हाथ खड़े कर देंगे।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2022, 10:29 AM IST
anupama_16th_november_2022_written_episode_update_anupama_reveal_about_pakhi_misdeeds.png

Anupama 16th November 2022 Written Episode Update : रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर 'अनुपमा' (Anupama) सीरियल इन दिनों टीआरपी (TRP) की लिस्ट में झंडे गाढ़ ही रहा है, सुर्खियों में भी बना हुआ है। मेकर्स भी रोज नए-नए ट्विस्ट ला रहे हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और अधिक बढ़ती जा रही है। जैसा कि पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) उर्फ अनुपमा पाखी की बदतमीजियों से तंग आ जाती है और उसे जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। इतना ही नहीं, उसकी शादी से जुड़े सारे फंक्शन भी कैंसिल कर देती है। लेकिन शो में अभी और भी ट्विस्ट आने वाले हैं। जिसे देखकर फैंस को भी काफी मजा आएगा।

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा ने पाखी की शादी के सभी फंक्शन को कैंसिल कर दिया है। जिससे तिलमिला कर पाखी गुस्सा तो करती है, लेकिन अपने इमोशन्स को कंट्रोल कर के अनुपमा के आगे गिड़गिड़ाती है। वहीं अनुपमा गुस्से में कमरे से बाहर आने लगती है। पाखी उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन अनुपमा नहीं मानती। अनुपमा संगीत को रोकती है। जिसके बाद सभी घर वाले शॉक्ड हो जाते हैं।

अनुपमा का रौद्र रूप देखकर पाखी वनराज के गले लगकर घड़ियाली आंसू बहाने लगती है। इसके बाद अनुज सभी मेहमानों को फंक्शन से जाने का निवेदन करता है। उधर, जब वनराज अनुपमा से पूछता है कि हुआ क्या तो अनुपमा पाखी की सारी करतूत को घर वालों के सामने उजागर कर देती है। वह बताती है कि पाखी ने 60 लाख के गहने खरीदे हैं। अनुपमा कहती है कि इसने अपनी मां पर इल्जाम लगाया कि कैसे उसने अमीर आदमी से शादी की और एक रात में ही कपाड़िया मेंशन की मालकिन बन गई।

अनुपमा का गुस्सा यहीं शांत नहीं होता। वह पाखी से अपने पति के साथ कपाड़िया हाउस से जाने के लिए कहती है। लेकिन पाखी गुस्से में सामान फेंकती है और कहती है कि वह नहीं जाएगी। वह अनुपमा के पैरों में गिरकर उसे मनाने की कोशिश करेगी। लेकिन अनुपमा उसके रवैये को देखते हुए पूरे परिवार से सवाल करती है, "आप में से कोई इसकी जिम्मेदारी लेगा?" जिसके बाद बा उसे अपने पति के साथ रहने की सलाह देती है, जबकि डॉली उसे साथ ले जाने से मना कर देती है। देखना दिलचस्प होगा कि अब पाखी और अधिक घर से बेघर होंगे या शो में कोई नया ट्विस्ट आएगा।

Updated on:
16 Nov 2022, 10:29 AM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’