मनोरंजन

Anupama : शादी के अगले दिन ही अनुपमा से माफी की भीख मांगेगी पाखी, अधिक उगलेगा सच्चाई

Anupama Upcoming Twist : सीरियल 'अनुपमा' में कई ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। आने वाले अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी अनुपमा से माफी के लिए गिड़गिड़ाएगी। जिसके बाद अनुपमा पिघल जाएगी और पाखी को गले लगा लेगी।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2022, 12:41 PM IST
anupama_3rd_november_2022_written_episode_update_pakhi_will_plead_of_anupama.jpg
Anupama 3rd November 2022 Written Episode Update

Anupama : टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'अनुपमा' (Anupama) में आए दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है। यही कारण है कि शो की टीआरपी भी फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। एक तरफ जहां आप सभी रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर अनुपमा में देखा कि पाखी और अधिक की शादी से शाह फैमिली और कपाड़िया फैमिली को बड़ा झटका लगा है, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा दुख अनुपमा को हो रहा है। जिस तरह से बरखा ने पाखी को चेतावनी देते हुए कहा है कि ये शादी छह महीने भी नहीं चल पाएगी। इस बात ने अनुपमा की उलझन को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। साथ ही वह इस डर से परेशान हे कि पाखी गृहस्थी की जिम्मेदारी अभी नहीं उठा पाएगी। लेकिन शो के अपकमिंग एपिसोड में अभी ट्विस्ट और टर्न्स और ज्यादा आने वाले हैं।

पाखी की चिंता में रोएगी अनुपमा

अनुपमा में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा, अपनी बेटी पाखी को लेकर बहुत ज्यादा परेशान है। वह उसकी चिंता में सिसक-सिसकर रोती है। इस बीच वहां अनुज आ जाता है। वह अनुपमा को दिलासा देता है। अनुपमा, अनुज से कहती है कि पाखी ने शादी कर ली है, लेकिन शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वह अनुज से अधिक को लेकर भी कई सवाल करती है, क्योंकि उसे बरखा की कही हुई बातें याद आती हैं।

अधिक और पाखी करेंगे सेलिब्रेशन

अनुपमा अनुज से कहती है कि उसने पाखी और अनुज की जिम्मेदारी ले ली है, लेकिन क्या अधिक पर भरोसा किया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ अधिक पाखी का अपने कमरे में गृह प्रवेश कराता है। दोनों अपनी शादी को सेलिब्रेट करते हैं। पाखी, अधिक से कहती है कि उसने भागकर शादी कर के गलत किया है लेकिन उसे इस बात का जरा भी मलाल नहीं है।

अनुपमा के आगे गिड़गिड़ाएगी पाखी

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी अनुपमा से माफी मांगती है लेकिन अनुपमा उसे माफ करने के लिए तैयार नहीं होती है, और न ही उससे बात करना चाहती है। इसके बाद पाखी, अनुपमा से गिड़गिड़ाना शुरू कर देती है। पाखी को इस कदर रोता हुआ देखकर अनुपमा का भी दिल पसीज जाता है। वह पाखी को गले से लगा लेती है। उधर, बरखा इस बात से बेहद नाराज है कि उसके भाई ने बिना बताए पाखी से शादी कर ली है। उसे पता है कि अधिक सिर्फ पाखी को अपने फायदे के लिए यूज कर रहा है।

बरखा के सामने आएगा अधिक का सच

बरखा, अधिक से सच्चाई जानने की कोशिश करेगी। वह अधिक से पूछेगी कि मैं तेरी रग-रग से वाकिफ हूं और मुझे मालूम है कि तूने पाखी से शादी उसका फायदा उठाने के लिए की है। वहीं अधिक परेशान होकर सच उगल देगा और कहेगा कि हां, मैंने उसका फायदा उठाने के लिए ही उससे शादी की है। अधिक का ये कन्फेशन बरखा अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या वाकई में अधिक, पाखी को धोखा देगा या वाकई इस शादी को निभाएगा।

Updated on:
3 Nov 2022, 12:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
शादी के 4 साल बाद टूटा ‘अनुपमा’ एक्टर मनीष नागदेव का घर, अब तलाक के बाद छलका दर्द, बोले- 6 महीने तक पत्नी से नहीं होती थी ढंग से बात

अनन्या-जाह्नवी हैं रवि किशन की फैन, लेकिन एक्टर-नेता किसके हैं दीवाने? करण जौहर के सवाल पर दिया बेबाक जवाब, VIDEO वायरल

Yeh Prem Mol Liya & Gunmaaster G9 Collection Prediction Day 1: आयुष्मान- शरवरी की फिल्म और ‘गन मास्टर G9’ में होगी टक्कर, जानें ओपनिंग पर किसका रहेगा पलड़ा भारी?

’26/11 हमेशा हमारी यादों में दर्ज रहेगा’, मुंबई हमले पर भूमि पेडनेकर ने CM देवेंद्र फडणवीस के साथ शहीदों को किया याद, शेयर की तस्वीरें

शाहरुख खान के नाम से वायरल हुआ लीगल नोटिस निकला फर्जी? लीगल टीम ने कहा- ‘न हमने भेजा, न ऐसा कोई निर्देश मिला’