26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / TV News / आपको मिल सकता है ‘अनुपमा’ की शादी का लहंगा, बस माननी होगी एक्ट्रेस की ये छोटी सी शर्त

आपको मिल सकता है ‘अनुपमा’ की शादी का लहंगा, बस माननी होगी एक्ट्रेस की ये छोटी सी शर्त

छोटे पर्दे पर अनुपमा लोगों के पसंदीदा शोज में से एक है। इसकी लोकप्रियता हर दिन बढ़ती ही जा रही है। हालांकि बीच में इसकी स्पीड थोड़ी धीमी पड़ गई थी, लेकिन एक बार फिर शो ने स्पीड पकड़ ली है। इस शो में आए नए ट्विस्ट और टर्न इसे टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बनाए रखते हैं, लोग इस तरह इस शो के मुरीद हैं कि शो से जुड़ी हर अपडेट को तुरंत जानना चाहते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 28 Jun 2022, 1:24 PM IST

anupama aka rupali ganguly sell her lehnga but have one condition

anupama aka rupali ganguly sell her lehnga but have one condition

शो में अनुपमा का किरदार रुपाली गांगुली निभा रही हैं। रुपाली को दर्शकों का खूब प्यर मिल रहा है। अब रुपाली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो में हुई अनुपमा की शादी के एक आउटफिट की फोटो शेयर की है। फोटो शेयर कर अनुपमा ने बताया कि वह इस लहंगे को देना चाहती हैं, लेकिन इसके लिए एक शर्त है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये शर्त क्या हो सकती है तो चलिए हम बताते हैं।

दरअसल, रुपाली ने कुछ एनजीओ के नाम दिए हैं और बताया कि फैंस को वहां डोनेट करना होगा। जो सबसे ज्यादा डोनेट करेगा पैसा, उसे ये लहंगा मिलेगा। मतलब एक्ट्रेस ने एक तीर से दो निशाने लगाए हैं।

एक्ट्रेस ने इसका प्रोसेस भी बताया है कि लंहगे के लिए कब क्या करना होगा। एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताया कि पहले आपको इन एनजीओ में डोनेट करना है। इसके बाद आपको अपने डोनेशन की पे स्लिप को नीचे दिए गए नंबर्स पर भेजना होगा। फिर सबसे ज्यादाा जिसने डोनेट किया होगा उसे अनुपमा का ये लहंगा मिलेगा।

आपको बता दें कि रुपाली का जानवरों से अलग लगाव है। वो अक्सर इनके साथ नजर आती हैं। ये सभी एनजीओ जानवरों के सुधार के लिए हैं। जो स्ट्रीट डॉग्स होते हैं या फिर जिन जानवरों को दिक्कत होती है, ये उनका इलाज करते हैं। इसीलिए एक्ट्रेस ने इन्हें डोनेशन का सुझाव दिया है।

इस शो में अक्सर नए ट्विस्ट आते रहते हैं। फिल्हाल 'अनुपमा' की कहानी शाह और कपाड़िया परिवार में उलझकर रह गई है। नई नई शादी के बाद रोमांस करने की जगह घर के झगड़े संभाल रही है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, बरखा किंजल के बेबी शॉवर में जाने से इनकार कर देगी। जिसके बाद अनुज का भाई बरखा पर भड़क जाएगा। सारा भी अपनी मां को ही गलत बताएगी। इतना ही नहीं सारा आदिक पर भी निशाना साधेगी। आदिक बरखा को पार्टी में जाने के लिए राजी कर लेगी। अब देखना होगा कि अनुपमा इन सब को कैसे संभालती है।