उधर, शो में दिखाया जाता है कि जब पाखी और अधिक, अनुपमा से माफी मांगते हैं, तो वह उन दोनों को माफ करने से साफ मना कर देती है। अनुपमा कहती है कि मेरे माफ करने से कुछ नहीं होगा। तुम लोगों को जो भी करना था, कर चुके हो। अब ये सोचो कि आगे क्या करना है। साथ ही वह अनुज से भी नाराजगी जाहिर करती है और कहती है कि बापूजी के कहने पर इन्हें यहां तो ले आए, लेकिन अब आपको ही इन्हें देखना होगा।